दुर्ग | 7 फरवरी 2026 दीपक नगर स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शुक्रवार को ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए प्रेरक गुरुमंत्र दिए।
प्रधानमंत्री के ‘वर्चुअल संवाद’ का सीधा प्रसारण
यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित ‘परीक्षा पर चर्चा’ की श्रृंखला के तहत आयोजित किया गया था। स्कूल में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद का सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें मोदी जी ने देशभर के छात्रों को आत्मविश्वास बढ़ाने और सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया।
शिक्षा मंत्री ने दिए सवालों के सहज जवाब
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने परीक्षा की तैयारी, समय प्रबंधन (Time Management) और मानसिक तनाव को लेकर सवाल पूछे। मंत्री गजेन्द्र यादव ने बेहद सरल और सहज ढंग से उत्तर देते हुए कहा:
परीक्षा एक पड़ाव है: परीक्षा को डर या बोझ के रूप में न देखकर एक अवसर के रूप में स्वीकार करें।
सफलता की कुंजी: सही प्लानिंग, नियमित पढ़ाई और अनुशासन ही आपको लक्ष्य तक पहुँचाएगा।
असफलता से न डरें: असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में नगर निगम सभापति श्याम शर्मा, शाला विकास समिति अध्यक्ष अनूप गटागट, पार्षद मनोज सोनी, पूर्व पार्षद विनोद मून, विजय जलकारे, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अरविंद मिश्रा और प्राचार्य जे. मनोहरण सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

