CG Crime : जमीन विवाद में बड़े ने की छोटे भाई की हत्या, फिर शव को जलाया, आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस केस में छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई को मौत की नींद सुला दी. ये कत्लेआम जमीनी विवाद को लेकर हुआ है. पुलिस जांच में पाया गया है कि अपने भाई की हत्या करने के बाद शव ठिकाने लगाने के उद्देश्य से छोटे भाई ने गोदाम में जाकर बड़े भाई की लाश को आग के हवाले कर दिया.

जानिए क्या है पूरा मामला?
ये पूरा मामाला बागबाहरा क्षेत्र के आमगांव का है. अचंभा तो तब हुआ जब कुछ घंटे बाद आरोपी ने खुद 112 पर कॉल कर इसके बारे में सूचना दी. खबरों के मुताबिक, आमगांव के रहने वाले दो सगे भाइयों, कृष्णकांत दुबे और दौलत दुबे के बीच जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. बीते गुरूवार को बड़ा भाई कृष्णकांत दुबे अपनी प्रेमिका मालती साहू के साथ गांव पहुंचा और मां से अपने हिस्से की 12 एकड़ जमीन के बंटवारें की मांग करने लगा. तभी छोटा भाई दौलत भी घर पहुंच गया. दोनों भाइयों में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया.

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी. जब बीच-बचाव करने मां तीरथ दुबे पहुंची तो बड़े भाई ने उसके साथ भी मारपीट कर दी. इस दौरान छोटे भाई दौलत दुबे ने धारदार हथियार से बड़े भाई कृष्णकांत दुबे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही बागबाहरा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने गोदाम में लगी आग बुझाकर जला हुआ शव बरामद किया, जिसकी पहचान कृष्णकांत दुबे के रूप में हुई. पुलिस ने आरोपी दौलत दुबे को हिरासत में लेकर पूंछताछ शुरू कर दी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...