दुर्ग में बड़े भाई ने छोटे भाई का किया मर्डर: आरोपी बोला – भाभी पर गंदी नजर रखता था देवर, शराब पीकर घर में करता था विवाद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि छोटा भाई अपनी भाभी पर बुरी नजर रखता था। जिस पर बड़े भाई ने छोटे भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी बड़े भाई ने बताया कि, उसका छोटा भाई आदतन शराबी था। नशे में मां-बाप से विवाद करता था। भाभी पर गंदी नजर रखता था। नशे में वो किसी को मार भी सकता था, इससे पहले उसे ही मार दिया। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के कैलाश नगर की है।

मोहन नगर टीआई मोनिका पाण्डेय ने बताया कि, 12 नवंबर को उन्हें अस्पताल से सूचना मिली थी कि, एक युवक को ब्रेन डेड लाया गया है। जिसकी पहचान गजेंद्र यादव पिता संतोष यादव (24) निवासी कैलाश नगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो बड़े भाई शैलेंद्र यादव से बताया कि, गजेंद्र हमेशा गाली-गलौज कर लड़ाई-झगड़ा करता था। सोमवार को घर में शराब के नशे में गजेंद्र ने शैलेंद्र और उसकी पत्नी से विवाद किया। जान से मारने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर मारने के लिए फावड़ा उठा लिया।

वो अपनी भाभी को भी गलत नीयत से देखता था। इस बात से नाराज शैलेंद्र ने उसकी हत्या करने की ठानी। जब गजेंद्र घर में सो रहा था, उसी दौरान कमरे में गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद मंगलवार की सुबह उसे अस्पताल ले गए। परिवार ने पहले अधिक शराब पीने से मौत होने की बात कही थी।

जांच अधिकारी एएसआई देशमुख ने पंचनामा कार्रवाई के दौरान पाया कि, मृतक के गले में लिगेचर मार्क हैं। उन्होंने थाना प्रभारी को बताया कि, मामला मर्डर का है। एफएसएल प्रभारी डॉ. मोहन पटेल ने शव की बारीकी की जांच की, तो युवक की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई।

जिसके बाद थाना प्रभारी मोनिका पांडे ने तत्काल हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच करने निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने परिवार से सख्ती से पूछताछ की, तो भाई ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी भाई शैलेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में...

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, 10 राज्यों से...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रेलवे चौक स्थित...