छत्तीसगढ़ में जंगली सुअर मारने बिछाया बिजली का तार, चपेट में आने से युवक की मौत; 11 हजार वोल्ट की लाइन से अटैच था तार… पुलिस ने 5 को किया अरेस्ट

बिजली के चपेट में आने से 10 जनवरी को ही हो गई थी युवक की मौत

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कुछ लोगों ने जंगली सूअर का शिकार करने बिजली का तार बिछाया था। जिसकी चपेट में शिकन की मंशा रखें वाला एक युवक आ गया और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है की बिजली का तार 11 हजार वोल्ट से अटैच था। अब इस मामले में रायगढ़ पुलिस ने 5 लोगों को अरेस्ट किया है। इन पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। ये घटना रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र का है।

मीडिया रिपोर्ट्स ने अनुसार, गोहेसलार कदमढोढी में रहने वाले नरेश कुजूर की 10 जनवरी को ही मौत हो गई थी। गांव के लोगों ने जंगल में उसका शव देखा था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस और परिजनों को सुचना दी थी की किसी ने करंट बिछाया था। जिसकी चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। इसके बाद से पुलिस ने मामला दर्ज किया था और करंट लगाने वालों की तलाशमें जुट गई थी।

प्राप्त सुचने के अनुसार, पुलिस को बाद में पता चला कि निर्मल एक्का, बाबूलाल एक्का, सुलेन्द्र एक्का, करमसाय कुजूर और भूलन मिंज ने मिलकर एक दिन पहले यहां करंट बिछाया था। उन्होंने जीआई तार को वहां लगाया था और उसे 11 हजार बोल्ट लाइन से अटैच कर दिया था। इसी की चपेट में वह युवक आया है। इसके बाद पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...