भिलाई टाउनशिप में कल नहीं लिया जाएगा बिजली शटडाउन: प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर प्रबंधन ने बदला अपना फैसला…. बिजली सप्लाई रहेगी सामान्य

भिलाई। भिलाई टाउनशिप रहवासियों के लिए अच्छी खबर है। BSP प्रबंधन ने पहले 22 जनवरी 2024 को मेंटेनेंस कार्य को लेकर बिजली शटडाउन का फैसला लिया था। परन्तु अब ये फैसला वापस ले लिया गया है। अब टाउनशिप में कल विद्युत आपूर्ति सामान्य रहेगी, शट डाउन नहीं लिया जायेगा। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के अन्तर्गत टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वार्षिक रखरखाव योजना 2023-2024 के तहत टाउनशिप में विद्युतीय मेंटेनेंस एवं अनुरक्षण कार्य संपादित किये जा रहे हैं। इसके तहत 22 जनवरी, 2024 को पूर्व निर्धारित शट डाउन नहीं लिया जायेगा। जनभावनाओं और श्री राम मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए संयंत्र के नगर सेवा विभाग के विद्युत अनुभाग द्वारा यह शट डाउन नहीं लिया जायेगा। विद्युत आपूर्ति सामान्य बनी रहेगी। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...