शर्मनाक मामला: घर में अकेली थी 14 साल की नाबालिग, मौका पाकर घर में घुसकर 3 नाबालिग कर रहे थे सामूहिक दुष्कर्म, बड़ी बहन ने खिड़की से सभी को नग्न हालत में देख लिया, फिर… 5वीं, 7वीं और 8वीं क्लास में पढ़ते है आरोपी

घर में अकेली थी 14 साली की नाबालिग, मौका पाकर घर में घुसकर 3 नाबालिग कर रहे थे सामूहिक दुष्कर्म

रांची: झारखंड के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में 14 साल की नाबालिग के साथ घर में घुसकर सामुहिक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद लड़की की बड़ी बहन के बयान पर बेरमो महिला थाना की पुलिस ने आरोपी 3 नाबालिगों को अरेस्ट कर चास स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पीड़िता की बड़ी बहन ने सबसे पहले तीनों नाबालिगों को नग्न हालत में सामूहिक दुष्कर्म करते हुए देखा। उनके चिल्लाने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया है कि वह काम करके जब वापस घर लौटी, तो देखा कि दरवाज़ा भीतर से बंद था। खिड़की से झांककर कर देखा, तो 3 लड़के निर्वस्त्र थे, जो उसकी छोटी बहन के साथ गलत काम कर रहे थे। जिसके बाद चिल्लाने पर तीनों नाबालिग घर के पीछे के दरवाजे से अपने-अपने कपड़े लेकर फरार हो गए। बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान व बेरमो महिला थाना प्रभारी ज्योति कुमारी ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी है कि गैंगरेप का मामला सामने आते ही तीनों नाबालिग आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि, आरोपियों की उम्र 12 से 14 वर्ष की है। जिसमें एक आरोपी 5वीं, दूसरा आरोपी 7वीं और तीसरा आरोपी 8वीं कक्षा में पढता है। पीड़िता की बहन के आवेदन पर बेरमो महिला थाना में कांड संख्या 19/23 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इधर, पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के भेज दिया गया है। जबकि तीनों आरोपियों को चास स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं आरोपियों के परिवार वालों का कहना है कि एक साजिश के तहत तीनों नाबालिगों को फंसाया जा रहा है। पीड़िता व आरोपी पड़ोसी हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...