बैकुंठधाम शिव मंदिर में 108 किलो दूध, दही, घी, शहद और चंदन से भोलेनाथ का हुआ महारुद्राभिषेक: ड्रोन से शिवलिंग पर फूलों की वर्षा… दया सिंह ने बताई अगले 6 सावन सोमवारों की प्लानिंग

भिलाई। आज सावन का दूसरा सोमवार है। भिलाई के बैकुंठधाम के शिव मंदिर में भव्य आयोजन किया गया। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा ये आयोजन किया गया। मंदिर में 108 किलो दूध, दही, घी, शहद और चंदन द्वारा महारुद्राभिषेक किया गया है। प्रमुख रूप से पद्मश्री उषा बारले शामिल हुए। बोल बम सेवा एवं कल्याण समितिप्रदेश अध्यक्ष दया सिंह और उषा बारले द्वारा प्रारंभ की गई। बोल बम सेवा एवं कल्याण आउट कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह और उषा बारले द्वारा प्रारंभ की गई।

ड्रोन से हुई फूलों के वर्षा
ड्रोन के द्वारा शिवलिंग के ऊपर 11 किलो गुलाब फूलों की वर्षा की गई एवं 1500 रुद्राक्ष जो महाकाल से लाया गया था वो हर परिवार के सदस्यों को एक-एक रुद्राक्ष का वितरण किया गया है। देर शाम तक प्रसाद वितरण चला जिसमें 5000 से ज्यादा भक्तों ने आनंद उठाया। कान्हा महाराज द्वारा भगवन भोलेनाथ के लिए संगीतमय प्रस्तुति दी गई और भजन गाया गया। जिसमें प्रमुख रूप से पद्मश्री उषा बारले एवं पार्षद गन में बैकुंठधाम की पार्षद लक्ष्मी दिवाकर, प्रियंका साहू, लक्ष्मी साहू, सत्यदेवी जयसवाल, विनोद चेलक, नोहर वर्मा, ईश्वरी नेताम, शकुंतला साहू, संजय सिंह, माया बेलचंदन, गिरजा बंछोर, वीणा चंद्राकर, सरिता बघेल, भोला साहू, धर्मेंद्र दिवाकर एवं अन्य पार्षद के साथ हजारों भक्त मौजूद रहें। सब ने महाप्रसाद का आनंद लिया। दया सिंह ने कहा कि, अभी आने वाले समय में 6 अलग-अलग मंदिरों में भी इसी तरह महारुद्राभिषेक और रुद्राक्ष एवं महाप्रसाद बटेगा। अगले सोमवार को सुपेला शिव मंदिर में आयोजन होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा, सरकारी कर्मचारियों के परिवार...

बिलासपुर। जिले के बिल्हा ब्लॉक में महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा की जांच में...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...

तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत,...

बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में गुरुवार शाम तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। हादसे के वक्त...

लिफ्ट देने के बहाने महिला से गैंगरेप, 24 घंटे...

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। चिरमिरी थाना क्षेत्र में महिला से गैंगरेप और उसे जिंदा जलाने के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस...