छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर: 8 माओवादी मारे गए… 1 जवान शहीद और 2 जवान घायल, घायलों को एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रायपुर; CM साय ने जताया दुख

  • File Photo

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र राज्य की सीमा पर नारायणपुर के अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में एनकाउंटर चल रहा है। एनकाउंटर में 8 माओवादियों की मारे जाने की खबर है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ में STS का 1 जवान शहीद भी हो गया है और वहीं दो अन्य घायल हैं, जिन्हें रायपुर एयर लिफ्ट किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुतुल फरसबेड़ा, कोड़तामेटा इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद बस्तर संभाग के जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और कांकेर से DRG और STF के करीब 1400 जवानों ऑपरेशन के लिए रवाना हुए। एक दिन पहले भी जवानों की इस संयुक्त टीम के साथ दिनभर रुक-रुककर गोलीबारी हुई थी। आज 15 जून की सुबह से फिर मुठभेड़ हो रही है। अफसरों का कहना है कि जब जवान लौटेंगे तब और जानकारी मिल पाएगी।

CM विष्णु देव साय ने दुख जताते हुए कहा कि, नारायणपुर जिले के ओरछा थाना के अंतर्गत फरसबेड़ा-धुरबेड़ा के बीच सुरक्षाबलों की नक्सलियों संग हुई मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में एसटीएफ के एक जवान के शहीद होने और 2 जवानों के घायल होने की भी दुःखद खबर आ रही है। घायल जवानों को तत्काल एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए राजधानी रायपुर लाया जा रहा है। ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। नक्सलियों के खिलाफ हो रही कड़ी कार्रवाई से नक्सली विचलित हैं। उनके खात्मे के लिए हमारी सरकार पूरी तरह तत्पर है और जब तक लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता हम चुप नहीं बैठेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ऑन...

भिलाई। भिलाई के प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूशंस में से एक संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 29, मई दिन बुधवार को हीरा (गोदावरी पावर एंड इस्पात)...

दुर्ग में जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता की रही धूम: खिलाड़ियों...

दुर्ग। दुर्ग में जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता की धूम रही, खिलाड़ियों ने इस स्पर्धा में बढ़-चढ़ हिस्सा लिया। स्व :भरत लाल देशमुख स्मृति क्रीड़ा संस्था...

CM साय का किसान रूप: अपने खेतों में बीज...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य की जिम्मेदारी संभालने के साथ साथ अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी अच्छे से संभालते हुए नजर...

BSP वर्कर्स यूनियन की बैठक संपन्न: बायोमैट्रिक अटेंडेंस, RFID...

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट वर्कर्स यूनियन (BWU) की कार्यकारणी बैठक में यूनियन ने प्रबंधन पर एक तरफा निर्णय लेने का आरोप लगाया। यूनियन अध्य्क्ष उज्जवल...

ट्रेंडिंग