छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों के साथ एनकाउंटर: 2 नक्सली मारे गए… दोनों राज्यों के पुलिस की सयुंक्त कार्रवाई; पढ़िए अपडेटस

रायपुर। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को ढेर किया है और जबकि एक नक्सली घायल है। मिली जानकारी के अनुसार एनकाउंटर अभी भी जारी है। छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों की पुलिस ने नक्सलयों को घेर रखा है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस ने मारे गए नक्सलियों के शव और रायफल बरामद कर लिए हैं। फिलहाल अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दैनिक भास्कर के एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि, दोनों राज्यों के सरहदी इलाके में भारी संख्या में माओवादियों के बड़े लीडरों का जमावड़ा है। मुखबिर की इसी सूचना के आधार पर छत्तीसगढ़ पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन लॉन्च किया है। जवान शुक्रवार की सुबह से ही माओवादियों के कोर इलाके में घुसे हुए हैं। सूत्रों की माने तो टेकामेट इलाके के जंगल में मुठभेड़ चल रही है। जवानों ने एक DVC कमांडर समेत 2 माओवादियों को मार गिराया है। शव समेत भारी संख्या में हथियार भी बरामद किए जाने की खबर है।

बीजापुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि, घटना स्थल से दो माओवादियों के शव को बरामद किया गया है। इनमें एक 1 महिला माओवादी सहित 2 माओवादी शामिल हैं। मौके से 2 SLR, 1 नग मस्केट बरामद किया गया है। इसके साथ ही सर्चिंग के दौरान टेकमेटा के जंगलों से 1 घायल माओवादी को भी पकड़ा गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि, नेशनल पार्क एरिया कमेटी क्षेत्र के टेकमेटा, बड़े काकलेर, छोटेकाकलेर एरिया में ऑपरेशन लॉन्च किया गया था।

इस मुठभेड़ में महाराष्ट्र के C-60 के कमांडोज और छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के DRG के जवान शामिल हैं। बीजापुर की सिर्फ एक ही टुकड़ी निकली हुई है। मौके से 3 हथियार बरामद किए गए हैं। जिनमें 2 SLR और एक 303 बंदूक है।

Exit mobile version