नगरीय निकाय चुनाव: नगरीय निकाय के सभी वार्डों की EVM कमीशनिंग 7 फरवरी को, इन जगहों पर होगी कमीशनिंग

दुर्ग। नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 अंतर्गत नगर निगम दुर्ग/रिसाली/भिलाई की ई.व्ही.एम. कमीशनिंग भारती विश्वविद्यालय पुलगांव दुर्ग में 07 फरवरी 2025 से प्रारंभ होगी। इसी प्रकार न.पा.नि. भिलाई-चरौदा तथा नगर पालिका परिषद कुम्हारी/अहिवारा/अमलेश्वर, नगर पंचायत धमधा/पाटन/उतई की ई.व्ही.एम. कमीशनिंग महिला आईटीआई पुलगांव दुर्ग में भी 07 फरवरी 2025 से ही प्रारंभ होगी। भारती विश्वविद्यालय पुलगांव में नगर निगम दुर्ग/रिसाली/भिलाई के लिए 32 टेबल लगाए गये है। राउंडवार पृथक-पृथक निकायों की कमीशनिंग होंगी।

दुर्ग के 01 से 30 वार्ड एवं भिलाई/रिसाली के 01-01 वार्ड की क्रमशः ई.व्ही.एम. कमीशनिंग होंगी। उसके तुरंत बाद समयानुसार वार्डवार मशीनों को फिर उसी 30 टेबल में वार्ड निगम दुर्ग के शेष बचे 31 से 60 वार्ड की कमीशनिंग की जाएगी। महिला आईटीआई पुलगांव दुर्ग ई.व्ही.एम. कमीशनिंग न.पा.नि. भिलाई-चरोदा, नगर पालिका परिषद- कुम्हारी/अहिवारा/अमलेश्वर, नगर पंचायत-धमधा/पाटन/उतई को मिलाकर कमीशनिंग के लिए कुल 102 वार्ड है। प्रथम राऊंड में नगर पालिका परिषदों के वार्ड की कमीशनिंग होगी।

ई.व्ही.एम. कमीशनिंग के पश्चात रिटर्निंग ऑफिसर निकायवार परिवहन की कार्यवाही करेंगे। फिर दूसरे राऊंड में फिर नगर पंचायतो के 45 वार्ड की कमीशनिंग होगी तथा परिवहन भी उसी तिथि में किया जाना प्रस्तावित है। एक ही टेबल पर 02 राऊंड होने के कारण अधिकारी कर्मचारी रिपीट किये गये है। सभी कमीशनिंग 07 फरवरी को ही पूर्ण की जाएगी। दो से अधिक निकाय में यदि किसी अधिकारी/कर्मचारी का नाम हो तो उनके स्थान पर तीसरा राऊंड होने पर रिजर्व के अधिकारी/कर्मचारी कार्य करेंगें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की...

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने मंगलवार को दबिश दी। महाराष्ट्र से...

छत्तीसगढ़ में 854 व्याख्याता पदों पर भर्ती की तैयारी,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों...