अतिक्रमण पर भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई: नकटा तालाब पर अवैध कब्जेधारियों को खदेड़ा गया… सीमांकन के बाद एक्शन, बुलडोज़र से सब ध्वस्त

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा भिलाई के नकटा तालाब पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। शासन के आदेश अनुसार नगर निगम भिलाई क्षेत्र के शासकीय तालाबों का सीमांकन किया जा रहा है। जिससे उसकी चौड़ाई पता चल सके। वहां पर सूचना बोर्ड लगाकर लिखा जाएगा की तालाब का क्षेत्रफल कितना है और कहां से कहां तक है। जिससे वहां पर कोई अवैध कब्जा न कर सके।

निगम से मिली जानकारी के अनुसार, नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन क्रं 02 वैशालीनगर स्थित देवदास बंजारे (नकटा) तालाब सीमांकन के बाद ज्ञात हुआ कि पांच लोगों द्वारा अवैध रूप से घर निर्माण किया गया था। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चैधरी के निर्देश पर आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने अधिकारियो को आदेश दिये। आदेश के परिपालन में जोन 2 का राजस्व अमला मौंके का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां पर 5 स्थानीय निवासियों द्वारा तालाब के पार में अवैध रूप से घर ईट एवं शीट से घर निर्माण किया गया था। उनको पूर्व में हटा लेने के लिए दो बार नोटिस दिया गया था लेकिन उनके द्वारा नहीं हटाया गया। जिसे आज जे.सी.बी. के माध्यम से ध्वस्त कर मलबे को हटाने की कार्यवाही की गई।

आयुक्त पाण्डेय को शिकायत प्राप्त हुई थी, कि कुछ स्थानीय नागरिको द्वारा देवदास बंजारे (नकटा) तालाब के पार में अवैध रूप से निर्माण किया गया है। जिसका स्थल जांच करने के लिए जोन 2 का राजस्व अमला मौके पर पहुंचे। वहां पाया गया कि तालाब के किनारे अवैध अतिक्रमण कर निवास कर रहे है। जिसके आधार पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कुलेश्वर खुंटे, जोन आयुक्त येशा लहरे एवं सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, पुलिस बल की उपस्थिति में अपने दल के साथ अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया और बिजली सामग्री एवं घर पर रखे सामानो को जप्त किया गया।

संबंधित कब्जाधारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्म के साथ आवश्यक जानकारी दी गई। जिसमें निर्धारित शुल्क जमा करके अपने नाम से नियमानुसार मकान आवंटन करा सकते हैं आयुक्त ने पूर्व में ही निगम क्षेत्र के सभी तालाबो का सीमांकन करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। जिससे तालाब का क्षेत्रफल कितना बड़ा कहां से कहां तक उसकी लम्बाई चैड़ाई है, उसका पता लगाया जा सके। साथ ही तालाब के किनारे उसकी क्षेत्रफल लिखकर नेम बोर्ड लगाया जा सके। जिससे होने वाले अवैध अतिक्रमण को रोका जा सके।

अभियान के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता, जामुल थाना प्रभारी मेहफज खान, जे.ई. विद्युत मण्डल से ललित पटेल एवं मदर मोहन तिवारी, हरि ताम्रकार, गुप्तानंद तिवारी, कार्तिक राम, समीर, मंगल जांगड़े, विष्णु सोनी, खेमलाल यादव, लोकेश बया, गौकरण कुर्रे आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की...

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने मंगलवार को दबिश दी। महाराष्ट्र से...