IED ब्लास्ट में घायल बस्तर फाइटर्स के दो जवानों को 15-15 लाख रूपए की अनुग्रह राशि… निर्वाचन ड्यूटी के दौरान नक्सली वारदात में हुए घायल; CEO कंगाले ने दी जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज खबर आई की नक्सली वारदात IED ब्लास्ट की चपेट में आने से बस्तर फाइटर्स के दो जवान राकेश कुमार मरकाम और आरक्षक विकास कुमार कर्मा घायल हो गए। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्वाचन कार्य में नियोजित बस्तर फाइटर्स के दो जवानों के निर्वाचन कर्तव्य के दौरान नक्सल वारदात में घायल होने पर छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार 15-15 लाख रूपए की अनुग्रह राशि की स्वीकृति प्रदान की जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी।

उन्होंने कह कि, लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत प्रथम चरण के निर्वाचन पूर्व बस्तर लोकसभा क्षेत्र के बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स एवं सीआरपीएफ सुरक्षाबलों द्वारा संयुक्त रूप से सर्चिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। 22 मार्च 2024 को थाना अरनपुर एवं सरहदी जिला सुकमा के थाना जगरगुण्डा तथा जिला बीजापुर के थाना गंगालुर क्षेत्र में संयुक्त नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से बस्तर फाइटर्स के 2 आरक्षक घायल हुए हैं। दोनों आरक्षकों को जगरगुण्डा में प्राथमिक उपचार के पश्चात् बेहतर चिकित्सा हेतु हेलीकॉप्टर से रायपुर रिफर किया गया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशो के अनुसार निर्वाचन कार्य हेतु नियोजित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षाबल के जवानों के निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत्यु अथवा घायल होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार अनुग्रह राशि की स्वीकृति प्रदान की जाती है। जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में निर्वाचन कर्तव्य के दौरान नक्सली वारदात में बस्तर फाइटर्स के दो घायल जवानों को नियमानुसार 15 -15 लाख रुपए की अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि की स्वीकृति की कार्यवाही की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवक की चप्पल से पिटाई, भाजपा नेत्री पर गिरी...

बिलासपुर। जिले के रतनपुर स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर में युवक की चप्पल से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, H1N1 के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में एक बार फिर 10 नए संक्रमित मरीज मिले...

ESIC अस्पताल के डॉक्टर ने की आत्महत्या, कर्मचारी आवास...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) अस्पताल में पदस्थ 30 वर्षीय चिकित्सक डॉ....