CBSE 12th में KH मेमोरियल का शानदार रिजल्ट: ऋषभ शर्मा को 95% मिले…स्कूल के बाकी बच्चों ने भी लहराया परचम, प्रिंसिपल विभा झा और डायरेक्टर निश्चय ने स्कूल में मिठाई खिलाकर दी बधाई

भिलाई। CBSE 12th के परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। केएच मेमोरियल स्कूल के स्टूडेंट्स ने जबरदस्त सफलता पाई है। साइंस ग्रुप से ऋषभ शर्मा ने 95%, आदित्य सोनी 92%, दीपिका सोनकर 90% एवं जिया कुमारी ने 90% हासिल किए हैं। साक्षी पटेल, वृष्टि वर्मा, प्रकृति यादव ने 80% से ज्यादा अंक लाकर सफलता पाई है।

वही कॉमर्स ग्रुप में छवि कुमारी ने 93%, भूमिका चौधरी 90%, सत्यम सावलकर 85%, वसुंधरा साहू ने 80% लाकर स्कूल को गौरवान्वित किया है। स्टूडेंट्स की सफलता पर प्रिंसिपल मैडम विभा झा ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

प्रिंसिपल विभा झा ने इस अवसर पर सभी सफल स्टूडेंट्स को अपने हाथों मिठाई खिलाई।डायरेक्टर निश्चय झा ने भी स्टूडेंट्स को बधाई दी। सभी स्टूडेंट्स ने परीक्षा परिणाम पर खुशी जाहिर की और इसका पूरा श्रेय प्रिंसिपल मेडम विभा झा को दिया, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने खूब मेहनत की और यह सफलता पाई।

साइंस ग्रुप से टॉप करने वाले स्टूडेंट ऋषभ शर्मा ने बताया कि उसका लक्ष्य आईआईटी करना है। कम्प्यूटर साइंस में वो अपना फ्यूचर देख रहा है। स्कूल मैनेजमेंट की तारीफ करते हुए उसने कहा कि दसवीं से ही उसने अपनी तैयारी शुरू कर दी थी।

प्रिंसिपल मेडम विभा झा एवं डायरेक्टर निश्चय झा ने हमेशा मार्गदर्शन किया। जो भी समस्याएं सामने आई उसका तत्काल हल निकाला। ऋषभ शर्मा का कहना था कि भविष्य में वह सफल होकर अपने इसी स्कूल में किसी कार्यक्रम में चीफ गेस्ट बन कर आना चाहता है। यह उसका सबसे बड़ा सपना है।

सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर जाकर CBSE 10th Result 2022 / CBSE 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

यहां अपना रोल नंबर व जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
12वीं रिजल्ट के हाईलाइट्स
लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट 3.29% ज्यादा रहा।

33 हजार छात्रों ने 95% से ज्यादा नंबर हासिल किए।
1.32 लाख स्टूडेंट्स ने 90% से ज्यादा नंबर हासिल किए।

त्रिवेंद्रम का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा। यहां 98.83% छात्र पास हुए।
प्रयागराज का रिजल्ट सबसे खराब रहा। यहां 83.71% छात्र पास हुए।
टर्म 1 परीक्षा को 30% वेटेज और टर्म 2 को 70% वेटेज दिया गया है।
33 हजार से अधिक छात्रों ने 95% से ज्यादा, 1.34 लाख ने 90% से ज्यादा स्कोर किया है।

Exit mobile version