BCA फाइनल ईयर में साई कॉलेज की छात्राओं का उत्कृष्ठ प्रदर्शन: प्रांजल अग्रवाल रही पहले स्थान पर… टॉप 3 में सभी छात्राएं… कॉलेज के डायरेक्टर ने उत्तीर्ण छात्र छात्राओं दी बधाई

भिलाई। हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग द्वारा हाल ही मे बीसीए फाइनल ईयर का परिणाम घोषित किया गया । बीसीए फाइनल ईयर के घोषित परीक्षा परिणाम में साई कॉलेज, सेक्टर 6 भिलाई की छात्राओं ने उत्कृष्ठ परीक्षा परिणाम से कॉलेज को गौरवान्वित किया। प्रांजल अग्रवाल ने 84% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान , अनामिका कुमारी ने 82.2 % अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा अमीषा कुमारी ने 80.6 % अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया और श्वेता कापरे 80.3% अंक हासिल किया। अन्य मेघावी छात्र छात्राओं में मुख्यतः आंचल शर्मा ने 79.8 % अंक , प्रतीक गिरीश देशपांडे ने 79.5 %अंक तथा साहिल सिन्हा ने 79.3% अंक प्राप्त किए।
साई कॉलेज , सेक्टर 6, भिलाई के कई छात्र कई विषयों में प्रतिवर्ष यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करते आए हैं । इस वर्ष के टॉप तीन छात्राओं के अंकों के ध्यान में रखते हुए कॉलेज के डायरेक्टर हरमीत सचदेव ने आशा व्यक्त की है कि इस वर्ष भी बीसीए के छात्र यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट में अवश्य स्थान प्राप्त करेंगे और उन्होंने सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं , उनके माता पिता एवं सभी शिक्षकों को बधाई दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: NMC ने 5 नए सरकारी...

राज्य सरकार की अपील लाई रंग; कबीरधाम, जांजगीर, गीदम, मनेंद्रगढ़ और जशपुर में खुलेंगे नए कॉलेज रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र...

पद्म विभूषण तीजन बाई को विधानसभा में दी गई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के...

सरकारी स्कूल की बड़ी लापरवाही : छुट्टी के बाद...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से सरकारी स्कूल की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां स्कूल की छुट्टी के बाद शिक्षकों ने...

भिलाई के AI इंजीनियर की गुरुग्राम में ट्रेन से...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी 25 वर्षीय एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक की हरियाणा के गुरुग्राम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।...