दुर्ग में आबकारी विभाग की कार्रवाई: सुपेला में अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार, कई लीटर शराब जब्त

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के परिपालन तथा सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार गस्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में 28 फरवरी 2024 को सुबह गश्त के दौरान आबकारी विभाग द्वारा सब्जी मार्केट सुपेला के पास थाना सुपेला वृत-भिलाई 01 में अवैध शराब के परिवहन की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर कुल 40 नग पाव, मात्रा 7.200 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जप्त किया गया, जिसका कुल बाजार मूल्य 4800 रू है।

सहायक आयुक्त आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी दूरदेशी निषाद आत्मज कंगलू निषाद के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), के तहत प्रकरण दर्ज कर सहायक जिला आबकारी अधिकारी पंकज कुजूर के द्वारा विवेचना में लिया गया है। इस प्रकरण मे मुख्य आरक्षक संतोष दुबे, आबकारी आरक्षक चितेश्वरी ध्रुव वाहन चालक प्रकाश राव एवं कामता प्रसाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...