बोर्ड परीक्षा में नक़ल पर रोक लगाने कलेक्टर सिंह के निर्देश पर उड़नदस्ता दलों का किया गया गठन, देखिए लिस्ट में किसका नाम शामिल

रायपुर 28 फरवरी 2024/ आगामी बोर्ड परीक्षा के परिपेक्ष्य में नकल पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर डाॅ गौरव सिंह के निर्देश पर उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया। परीक्षा के दौरान निरीक्षण उड़दस्ता दल में जिला रोजगार कार्यालय के उप संचालक ए.ओ. लारी, सहायक संचालक कौशल विकास विभाग केदार पटेल, डी.पी.सी. राजीव गांधी शिक्षा मिशन के.एस पटले, जिला परियोजना अधिकारी साक्षर भारत डाॅ कामिनी बावनकर, परियोजना महिला बाल विकास अधिकारी सरोजनी चैधरी और अन्य अधिकारीगण रहेंगे। इनके अलावा विकासखण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी सतत आकस्मिक निरीक्षण करेंगे।

उल्लेखनीय है कि हायर सेकेण्डरी 01 से 23 मार्च एवं हाईस्कूल की 02 से 21 मार्च तक बोर्ड परीक्षा वर्ष 2024 सुबह 9 से 12ः15 बजे तक आयोजित होगी। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा के दौरान गलत साधनों के उपयोग पर अंकुश लगाने एवं आकस्मिक सतत् निगरानी एवं पर्यवेक्षण हेतु उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है।

उडनदस्ता दल संबंधित परीक्षा केन्द्रांें में परीक्षा के दौरान सतत् निरीक्षण करेंगे और परीक्षा को सुचारू रूप से संचालन हेतु आसामाजिक तत्वों के विरूद्ध आवश्यकतानुसार दण्डात्मक कार्यवाही करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...