दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत: PAT एग्जाम देकर लौट रही थी घर…हादसे के बाद ट्रक चालक फरार

भिलाई/बालोद। एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत हो गई। हादसा बालोद जिले में हुआ है। लड़की अपने पिता के साथ PAT एग्जाम देकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान सामने से आई तेज रफ्तार ट्रक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा डौंडी थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, नर्रालगुड़ा निवासी कामिनी ठाकुर रविवार को PAT (प्री एग्रीकल्चर टेस्ट) टेस्ट देने के लिए बालोद आई थी। परीक्षा देने के बाद शाम के वक्त कामिनी अपने पिता के साथ बाइक से वापस घर लौट रही थी। वापस लौटने के दौरान दोनों अभी गुदुम गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आई तेज रफ्तार ट्रक ने इन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर वहां से भाग निकला। वहीं आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे थे। दोनों को अस्पताल भी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद लोग और नाराज हो गए और मेन सड़क पर ही हंगामा करने लगा। काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे और सड़क को भी जाम कर दिया गया था।

लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू किया था। फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही लोगों को शांत करने में भी पुलिस लगी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...

दुर्ग पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 167...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 29-30 जून की रात जिलेभर में स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सभी...

Durg News: सेक्सटॉर्शन का मामला, महिला ने प्रेमजाल में...

दुर्ग। नंदनी थाना क्षेत्र में सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। एक महिला ने युवक को प्रेमजाल में फंसा कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल...

न्यायधानी में इस न्याय की देशभर में चर्चा: बिलासपुर...

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर फ्रॉड करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने पहली बार...