CG – रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: आइसक्रीम खिलाने के बहाने जंगल ले जाकर पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया रेप, रात को फिर देना चाहता था वारदात को अंजाम, पर…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सौतेले पिता ने अपनी 14 साल की बेटी से दुष्कर्म किया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। पड़ोसियों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामला मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान पीड़िता की मां घर पर नहीं थी। चौकी प्रभारी के मुताबिक अपने छह बच्चों के साथ पिता घर पर था और उसने इनमें से एक बेटी को आइसक्रीम खिलाने के बहाने कोहड़िया क्षेत्र में ले जाकर दुष्कर्म किया।

पीड़ित लड़की चार भाई बहनों में सबसे बड़ी है। पहले पिता ने उसकी मां को छोड़ दिया था। दूसरा आरोपी सौतेले पिता के भी दो बच्चे हैं। दो दिन पहले ही आरोपी का पीड़ित लड़की की मां के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद से मां बच्चों को छोड़कर चली गई। आरोपी ने इसका फायदा उठाकर लड़की को कोहड़िया में आइसक्रीम खिलाने ले जाने के बहाने जंगल ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को लेकर वापस घर आ गया। रात में फिर गलत काम के लिए आरोपी ने पीड़िता को कमरे में बुलाया। इससे डरी बच्ची ने भागकर पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। तब तक आरोपी फरार हो गया।

मानिकपुर चौकी की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज कर संभावित ठिकानों पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने कहा की आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

सीएम साय ने रमन सिंह से की मुलाकात, कहा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके रायपुर स्थित निवास पर आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर दोनों...

41 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया, 599 सरकारी...

मोहला। शिक्षा विभाग की जमीनी हकीकत की पड़ताल के लिए शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के दो दिवसीय प्रवास के बीच सरकारी...