राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई को लेकर की PC: CM भूपेश बघेल से मांगा इस्तीफा…कहा- मुख्यमंत्री विकास में बाधा बन रहे हैं

रायपुर। सूबे की राजनीति ED के छापेमारी से गरमाई हुई है। एक तरफ जहां ED ने ताबड़तोड़ छापेमारी की कारवाही करते हुए कई बड़े-बड़े लोगों को रिमांड में लिया है। वहीं अब इस मामले को लेकर प्रदेश में सियासत भी शुरू हो गई है। राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने भूपेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस्तीफे की मांग की है। राज्यसभा सांसद पांडे ने छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस की है। जिसमे उन्होंने CM भूपेश बघेल से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री विकास में बाधा बन रहे हैं। पांडेय ने आगे कहा- भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है तो कांग्रेस तिलमिला गई है।

सरोज पांडेय ने CM बघेल से पूछा सवाल:

क्या भ्रष्टाचार की लड़ाई में वह साथ नहीं है, जिन अधिकारियों के यहां ईडी ने छापेमारी की कार्रवाई की है, उन अधिकारियों के खिलाफ प्रदेश सरकार ने अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की है, सरोज पांडे यह भी सवाल पूछा है कि आखिर उन अधिकारियों को क्यों बचाया जा रहा है, जिनके खिलाफ ईडी की टीम ने छापेमारी कार्रवाई की है। आखिर क्यों उन अधिकारियों को संरक्षण दिया जा रहा है। जिनके यहां ईडी ने रेड मारी है। छत्तीसगढ़ भाजपा मांग करती है की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने पद से इस्तीफा दे।

~ राज्यसभा सांसद सरोज पांडे

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...