MSC बॉटनी, केमिस्ट्री और बायोटेक्नोलॉजी में साई कोलेज भिलाई में एडमिशन हेतु कुछ सीटें शेष; जल्द करें अप्लाई

भिलाई। हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी, दुर्ग के अंतर्गत साई कॉलेज सेक्टर-6 भिलाई में इस सत्र में एमएससी के विभिन्न विषयों में अधिकांश सीटों में प्रवेश संपन्न हो चुका है। एमएससी बॉटनी, केमिस्ट्री एवं बायोटेक्नोलॉजी में कुछ सीटें शेष हैं। जिसमे प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र अगले 4 से 5 दिन के भीतर आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त जानकारी देते हुए साई कॉलेज के डायरेक्टर हरमीत सचदेव ने बताया कि अब तक जिन छात्रों ने किसी भी कारण से यदि प्रवेश नहीं लिया है तो ऐसे विद्यार्थी बिना विलंब किए साई कॉलेज में प्रवेश के लिए संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि, यदि किसी छात्र ने ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, तो ऐसे छात्र भी कॉलेज के हेल्पलाइन नंबर 7024886996 पर संपर्क करें, कॉलेज की प्रवेश टीम ऐसे छात्रों की मदद कर उनके ऑनलाइन फॉर्म भरने में सहायता करेगी और ऐसे छात्रों को कॉलेज में प्रवेश मिल सकेगा। साई कॉलेज में अन्य कोर्स एमएससी गणित एवं कंप्यूटर साइंस में भी प्रवेश हेतु स्थान उपलब्ध है। इन पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र कॉलेज के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...