भिलाई में रियल लाइफ मुन्ना भाई अरेस्ट: इस परीक्षा में किसी और के बदले दे रहा था एग्जाम; ऐसा हुआ मामले का खुलासा

भिलाई। दुर्ग जिले में एक चौकानें वाला मामला सामने आया है। जिस प्रकार मुन्ना भाई MBBS फिल्म में “मुन्ना भाई” के बदले कोई और एग्जाम देने जाता हैं। इसी प्रकार का केस भिलाई में हुआ हैं। पुलिस ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन में दूसरे डॉक्टर की सीट पर बैठकर परीक्षा देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस एग्जाम को देने वाली दूसरी प्रतियोगी पुलिस से इसकी कंप्लेन की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

भिलाई-3 थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, पार्थिव कॉलेज सिरसाकला में बीते 20 जुलाई को फॉरेन मेडिकल ग्रैजुएट एग्जामिनेशन की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा आयोजित होने के बाद उपासना चन्द्राकर नाम की कॉम्पिटिटर ने पुलिस में लिखित शिकायत की थी कि इस परीक्षा में आरोपी भी बैठा था। उसने बताया कि एफएमजीई की परीक्षा में रिबादिया धुरविल कुमार हर्षद भाई की जगह किसी और ने परीक्षा दी।

कंप्लेन मिलते ही पुलिस ने दस्तावेजों की जांच की। जांच करने पर शिकायत सही मिली। पुलिस ने जब इस मामले की जाँच की तो पता चला कि परीक्षा लखनऊ निवासी मनीष यादव ने दी थी। पुलिस ने आरोपी मनीष यादव के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 34 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मकान नंबर 537/3 पश्चिम बिहार कालोनी गोमती नगर लखनऊ निवासी मनीष यादव (31 वर्ष) ने दूसरे की परीक्षा देने के लिए पहले फर्जी दस्तावेज बनाए। उसके बाद वो परीक्षा केन्द्र पार्थिवी कालेज पहुंचा और खुद को रिबादिया धुरविल कुमार हर्षद भाई बताते हुए उसकी जगह परीक्षा दी। पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है कि वो किसी कहने पर यहां परीक्षा देने आया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...