जमकर मारपीट, कई राउंड फायरिंग, BJP के कार्यक्रम में मचा बवाल: कई बड़े नेता को होना था शामिल… 1 को लगी गोली… देखिए VIDEO

जमकर मारपीट, कई राउंड फायरिंग, BJP के कार्यक्रम में मचा बवाल

डेस्क: बिहार के मधेपुरा में रविवार दोपहर बीजेपी के एक कार्यक्रम में बवाल हो गया. केंद्र में बीजेपी सरकार के 9 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में मुरलीगंज गोल बाजार स्थित धर्मशाला में एक कार्यक्रम रखा गया था. इस कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद सिंह और पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह को शामिल होना था. लेकिन उनके आने से पहले ही दो गुट आपस में भिड़ गए. विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और गोलीबारी शुरू हो गई. इसमें एक बीजेपी कार्यकर्ता के पैर में गोली लग गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घायल बीजेपी नेता का नाम संजय भगत बताया जा रहा है. वह पूर्व डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. फिलहाल उनकी हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि विवाद की शुरूआत बीजेपी नेता पंकज पटेल और संजय भगत गुट के बीच हुई थी. दोनों गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुंच गई. दोनों तरफ से जमकर कुर्सियां चलीं और लात-घूंसों से हमला किया गया.

बीजेपी के एक कार्यकर्ता के लगी गोली
हाथापाई के बाद पंकज पटेल ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी. इसमें दूसरे गुट का संजय भगत घायल हो गया. संजय के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा. लहूलुहान कार्यकर्ता को आनन फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस बवाल में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी पंकज पटेल को मौके से गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि विवाद किस बात से शुरू हुआ था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...