CG में आसमान से आई मौत: छप्पर ठीक करने बाद बरामदे में आराम कर रहे थे परिवार के लोग… बारिश के बाद अचानक गिरी बिजली… ससुर और बहू की हो गई मौत, एक महिला की हालत गंभीर

छप्पर ठीक करने बाद बरामदे में आराम कर रहे थे परिवार के लोग

जशपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। जगह-जगह बरसात हो रहीं है। वहीं कई जगह आकाशीय बिजली गिरने की भी खबर सामने आ रही है। इस बारिश के साथ बरस रहे आसमानी बिजली लोगों के लिये मौत बनकर बरस रही है। प्रदेश के कई जिलों से आये दिन वज्रपात के चलते लोगों की मौत की खबर सामने आते रही है। वहीं अब जशपुर में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से महिला सहित एक ही परिवार के दो लोगों की मौत की खबर है। जबकि एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें अस्पातल में भर्ती कराया गया है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।

ग्राम पंचायत भितघरा के पहाड़ी कोरवा आश्रित ग्राम राजपुर में रतिया राम (68) अपने परिवार के साथ रहता था। रतिया घर का खर्चा चलाने के लिए खेती किसानी करता था। लगातार हो रही बारिश के चलते वह घर का छप्पर ठीक करवा रहा था।

इसके बाद बहू दीनामती(20) और दीनामती की मां मंझनी बाई (50) के साथ रतिया छप्पर ठीक कर रहे थे। दोपहर को छप्पर ठीक करने के बाद सभी बरामदे में आराम करने लगे। उसी दौरान कुछ देर बाद अचानक से तेज बारिश शुरू हो गई। फिर तेज बिजली कड़की और बरामदे में गिरी। जिससे मौके पर ही दीनामती और रतिया राम की मौत हो गई।

वहीं दीनामती की मां जो कुछ दिन पहले ही अपनी बेटी से मिलने आई थी। वह भी झुलस गई है। हादसे के वक्त घर पर और कोई नहीं था। कुछ देर बाद जब बेटा घर पर पहुंचा, तब मंझनी को अस्पताल ले जाया गया।

दीनामती और रतिया राम की पहले ही मौत हो चुकी थी। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...