चुनाव के पहले दुर्ग पुलिस इन एक्शन: सालों से फरार 200 से अधिक आरोपी पकड़ाए… 5 गजेटेड ऑफिसर, 17 TI समेत 100 से ज्यादा जवानों ने बिना सोए बारिश में रातभर किया कॉम्बिंग गश्त; देखिए VIDEO

भिलाई। दुर्ग जिले में पुलिस ने लंबे समेय से फरार 200 से अधिक वारंटी की गिरफ्तारी की है। इसके लिए पुलिस द्वारा हेतु कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के पहले पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा (IPS) ने सभी थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर, वारंटियो को पकड़ने के लिए कड़े निर्देश दिए थे। केवल17 घंटे में कुल 215 वारंट की तामिल कराई गई। कॉबिंग गश्त अभियान में 5 राजपत्रित अधिकारी, 17 थाना प्रभारी सहित 100 से अधिक जवान तैनात किए गए थे।

देखिए VIDEO :-

17 घंटे चले अभियान में टीम के द्वारा बिना सोए। शुरुवाती मानसून के बरसते पानी में लंबे समय से फरार वारंटीयों को पकड़ा। इसके साथ ही पुलिस ने 31 साल पुराना वारंटी को भी तामील कराया गया। शनिवार को दुर्ग SP शलभ सिन्हा के द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं शहर के थाना/चौकी प्रभारियों की मीटिंग पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई में ली गई थी। जिसमे फरार वारंटीयों को गिरफ्तार करने निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग संजय कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में शनिवार को रात 10 बजे से कॉम्बिंग गश्त कराया गया था।

जिसके बाद जिला दुर्ग के शहरी क्षेत्र के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी के द्वारा रात 10 बजे से चलाए गए अभियान में कुल 215 वारंट की तामिल कराई गई। दुर्ग पुलिस ने 17 घंटे की गश्त में वारंट की तामीली कराई। इसके अलावा गुंडा बदमाश को चेक किया गया। शहर के सभी थानों में वारंट के लंबित मामले बढ़ने, आरोपि के फरार होने व वारंट तामीली नहीं होने से न्यायालय मे प्रकरण लंबित थे। वारंट की तामीली होने से पीड़ितों को न्याय मिल सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – एक्शन में ACB: दुर्ग, रायपुर से 3...

रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के तहत 3 जुलाई 2025 को ACB ने एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर...

पार्षद विधि यादव ने किया रिसाली में नवीन महाविद्यालय...

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाल क्षेत्र में स्थित नवीन महाविद्यालय रिसाली में बने तीन नए भवन का साथ ही महाविद्यालय परिसर में बने नए...

डिप्टी CM ने CRPF जवानों से की मुलाकात: बढ़ाया...

बीजापुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र भैरमगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत फुंडरी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों...

CG में DAP की कमी पूरा करने पुख्ता वैकल्पिक...

रायपुर। देश में डीएपी खाद के आयात में कमी के चलते चालू खरीफ सीजन में राज्य में डीएपी की आपूर्ति प्रभावित होने का वैकल्पिक...