एक बार फिर सुर्खियों में CG का ये हॉस्पिटल: सड़क हादसे में घायल हो गए पति-पत्नी… उपचार के लिए गए निजी अस्पताल… चोटिल महिला से कर्मचारी ने किया छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें, पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक बार फिर सुर्खियों में CG का ये हॉस्पिटल

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के चंद्रायन हेल्थ केयर हॉस्पिटल फिर से सुर्खियों में आ गया है। रायपुर रोड स्थित चंद्रायन हेल्थ केयर हॉस्पिटल के पास से जा रहे पति -पत्नी मोटर सायकल से गिर गए। जिससे दोनों पति -पत्नी घायल हो गए। इसके बाद दोनों पति -पत्नी इलाज करने के लिए चंद्रायन हेल्थ केयर हॉस्पिटल पहुंचे हुए थे, जहां पीड़िता को काफी चोटें आने के चलते अस्पताल ने पीड़िता को एडमिट कर लिया। जिसके दूसरे दिन इलाज के दौरान अस्पताल में सहयोगी कर्मचारी सतीष मानिकपुरी द्वारा इलाज के नाम पर पीड़िता से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप पीड़ित महिला के पति द्वारा लगाया गया है।

वहीं पीड़ित महिला के पति का यह भी कहना है कि छेड़छाड़ की सूचना चंद्रायन हेल्थ केयर प्रबंधन को देने के बाबजूद भी प्रबंधन ने लापरवाही बरतते हुए किसी तरह की कार्रवाई नही की जिसके चलते पीड़ित महिला के पति ने कवर्धा सिटी कोतवाली को सूचना कर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी सतीष मानिकपुरी को अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले पर चंद्रायन हेल्थ केयर प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां पीड़िता के सूचना के बाद भी प्रबंधन ने आरोपी को बचाने की मंशा रखकर मामले पर स्वतः संज्ञान लेकर पुलिस को सूचना देने से अपना बचाव करते नजर आये। हालांकि पुलिस ने आरोपी युवक को अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...