शराब को लेकर हुआ झगड़ा, पत्नी का किया मर्डर: शराब पीकर सो गई थी महिला… पति बोला – इतना क्यों पी ली है… दोनों के बीच हो गया झगड़ा, फिर गुस्से में कुल्हाड़ी से किया हमला

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला के हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की पति ने ही पत्नी की हत्या की है। दोनों पति-पत्नी के बीच शराब को ले कर झगड़ा हुआ था। महिला शराब पीकर सो रही थी। इसी दौरान शख्स ने पहले झगड़ा किया। कहा-तूने इतनी शराब क्यों पी ली है। फिर कुल्हाड़ी से कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बाद में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। मामला रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र का है।

बाकारूमा गांव में सियाराम सारथी (46) अपनी पत्नी नेहा सारथी(35) के साथ रहता था। सियाराम घर का खर्चा चलाने के लिए खेती किसानी करता था। नेहा उसकी तीसरी पत्नी थी। पहले 2 पत्नियों की मौत हो चुकी है। इसके बाद सियाराम नेहा को अपनी पत्नी बनाकर उसके साथ रह रहा था।

बताया गया कि सियाराम चावल लेने सोसाइटी गया था। उसी दौरान दोपहर को नेहा कहीं से शराब पीकर आई थी। शराब पीकर आने के बाद वह घर के कमरे में सो रही थी। तभी सियाराम मौके पर पहुंच गया। यहां पहुंचने के बाद उसने नेहा को उठाया। मगर वह उठ नहीं रही थी। तब सियाराम ने कहा कि इतनी क्यों पी ली है। इसके बाद उससे झगड़ा करने लगा, झगड़ा इतना बढ़ गया कि सियाराम ने कुल्हाड़ी उठाकर महिला पर कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

घटना के दौरान महिला की भतीजी घर पर थी। महिला की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंची। घटना के बाद सियाराम घर से बाहर चला गया था। कुछ देर बाद जब वह घर लौटा, तब महिला को काफी दर्द हो रहा था। इसके बाद उसे पास के अस्पताल में सियाराम ही लेकर गया था। वहां से महिला को रायगढ़ रेफर किया गया।

रायगढ़ में महिला का उपचार चल रहा था। मगर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसकी भतीजी ने ही पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...