कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एडिटेड विडियों किया वायरल, बीजेपी ने दर्ज कराई शिकायत

कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण नगर पंचायत के कांग्रेस पार्षद के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है। आरोप है कि कांग्रेस पार्षद ने सीएम विष्णुदेव साय का एडिटेड विडियों वायरल किया था। इस मामले पर शिवरीनारायण भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव बंजारे की शिकायत पर पुलिस ने अब FIR दर्ज किया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने थाने जाकर उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

उल्लेखनीय है कि, कुछ दिन पहले सीएम विष्णुदेव साय का जनता से सीधी बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें सीएम विष्णुदेव साय आम लोगों से बातचीत करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो में सीएम साय पूछते हैं कि, महतारी वंदन योजना का दो किस्त का पैसा मिल गया ना, जिस पर सामने से जवाब आता है हां मिल गया है। इसके बाद सीएम साय ने कहा, कि तीसरा किस्त भी मिलेगी।

जिसके बाद सीएम साय ने आगे कहा कि, कांग्रेस के लोग आपको भरमा रहे हैं कि, यह बंद हो जाएगा। उसके भ्रम में नहीं आना है, जब तक आप हम लोगों को सरकार में बैठे रहेंगे। तब तक महतारी वंदन का पैसा जाता रहेगा। कांग्रेसी ठगरा और लबरा है और महतारी वंदन योजना कभी बंद नहीं होगी।

मंडल अध्यक्ष ने इस पूरे मामले में शिवरीनारायण नगर पंचायत के कांग्रेस पार्षद सागर केशरवानी पर मुख्यमंत्री का विडियों एडिट कर वायरल करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद कांग्रेस पार्षद सागर केशरवानी के खिलाफ धारा 469,506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जहां भाजपा नेता आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...