CG – CAF कैंप में फायरिंग: जवान ने अपने ही साथियों पर बरसा दी गोली, दो की मौत, 2 जवान घायल

CG

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां भूताही कैंप में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के जवानों के बीच फायरिंग हो गई। फायरिंग में दो जवानों की मौत हो गई वहीं दो जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। यह पूरा मामला भूताही कैंप का है। फायरिंग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। अचानक हुए इस घटनाक्रम से जवानों को संभलने का अवसर भी नहीं मिल पाया। भूताही , छत्तीसगढ़ और झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित है। सामरी से सबाग होते चुनचुना-पुंदाग जाने वाले मार्ग पर भूताही में कैंप की स्थापना पिछले वर्ष ही की गई है।

यह इलाका पूर्व में नक्सलियों के प्रभाव वाला था। सबाग से चुनचुना-पुंदाग तक सड़क निर्माण चल रहा है। इस मार्ग पर सबसे पहले बन्दरचुआ में कैंप आरंभ किया गया था। फिर सड़क निर्माण का कार्य आगे बढ़ने पर भूताही में भी कैंप खोला गया है। यहां छत्तीसगढ़ स शस्त्र बल की कंपनी की तैनाती है। सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल के जवानों को भी तैनात किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...