पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान पर चली गोली: रैली के दौरान अज्ञात युवक ने की फायरिंग…घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती; देखिए Video

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व पीएम और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान पर एक रैली के दौरान गोली चली है। हमलावर ने इमरान के कंटेनर के पास गोलीबारी की। इस दौरान इमरान खान के साथ कुछ और लोग भी घायल हुए है। बताया जा रहा है की इमरान खान के पैर में गोली लगी है लेकिन वो सुरक्षित बताए जा रहे हैं। उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वहीं, पुलिस ने हमलावर को अरेस्ट कर लिया है और उसे अज्ञात जगह पर लेकर गई है। लोकल मीडिया से हमलावर के मारे जाने की खबर भी आ रही है।

पाकिस्तान के मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वजीराबाद में जफर अली खान चौक के पास पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान के कंटेनर के पास फायरिंग हुई जिसमें इमरान सहित कुछ और नेता घायल हो गए। इस बीच इमरान खान का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि अल्लाह ने मुझे नई जिंदगी दी है। मैं दोबारा से लड़ूंगा।

पैर में लगी गोली
पाकिस्तान की एआरवाई न्यूज रिपोर्ट की मानें तो गोली लगने से इमरान खान घायल हो गए हैं। उनके दाएं पैर में गोली लगी है और उन्हें करीब के ही अस्पताल में ले जाया गया है। इमरान के करीबी फवाद चौधरी ने कहा कि इमरान के पैर में गोली लगी है। पीटीआई नेता फर्रूख हबीब ने कहा, कायरों ने अपना चेहरा दिखा दिया है। इमरान खान हमले में घायल हैं। पूरे देश को उनकी सलामती के लिए दुआएं करनी चाहिए।

जियो टीवी के फुटेज से पता चला है कि 70 वर्षीय खान के दाहिने पैर में चोट लगी है। पुलिस ने इमरान को कंटेनर से बुलेट प्रूफ वाहन में शिफ्ट कर दिया। चैनल ने बताया कि एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने उसे अज्ञात स्थान पर ले गई है। शुरुआत में यह बताया गया था कि इमरान खान सुरक्षित हैं और कुछ लोग घायल हुए हैं। हालांकि, बाद में पता चला कि इमरान भी घायल हो गए हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि हमले में खान के करीबी सीनेटर फैसल जावेद भी घायल हुए हैं।

आरोपियों को देंगे सजा: पाकिस्तानी मंत्री
पाकिस्तान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी इमरान पर हुए हमले की निंदा की है। पाकिस्तानी मंत्री मुहम्मद बशारत राजा ने कहा कि पंजाब के सीएम ने इमरान खान के कंटेनर के पास हुई गोलीबारी की घटना पर सख्त संज्ञान लिया है और जमीनी रिपोर्ट के अनुसार हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्तानी मंत्री ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा, इमरान खान सुरक्षित हैं। सीएम ने कंटेनर के पास फायरिंग की घटना पर सख्त संज्ञान लिया है। आईजी पंजाब से रिपोर्ट मांगी गई है। जमीनी रिपोर्ट के अनुसार अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें शामिल सभी लोगों को जल्द ही न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...