बड़ी चूक: रेलवे स्टेशन के कोच डिस्प्ले पर चला अश्लील मैसेज… जिसे देख शरमा गए यात्री… वीडियो हुआ वायरल, देखिए

रेलवे स्टेशन के कोच डिस्प्ले पर चला अश्लील मैसेज

इटारसी। देश के महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन में शुमार इटारसी रेलवे स्टेशन (Itarsi railway station) पर भारी चूक हुई है। यहां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्री प्रतीक्षालय के बाहर लगे डिस्प्ले बोर्ड पर अश्लील बाते चलने लगी साथ ही उसमें गलियों का प्रयोग भी किया गया था। मामला प्रकाश में आता देख उप स्टेशन प्रबंधक द्वारा तत्काल एमसीबी गिरा कर डिस्प्ले को बंद किया गया इस पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, इस वीडियो में डिस्प्ले पर चल रहे अश्लील मैसेज को पढा जा सकता है।

कोच डिस्प्ले पर चला अश्लील मैसेज
घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे की है। जब इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म एक लगे कोच डिस्पले पर कुछ आपत्तिजनक एवं अश्लील शब्द डिस्पले होने से हड़कंप मच गया। यह घटना रेलवे यात्री प्रतीक्षालय के बाहर लगे डिस्पले पर हुई। उप स्टेशन प्रबंधक से जानकारी मिलते ही प्रभारी स्टेशन प्रबंधक अजय पटेल ने तत्काल एमसीबी गिराते हुए डिस्पले बंद कराया, इस मैसेज का एक वीडियो वायरल हो गया है। घटना की पुष्टि करते हुए पटेल ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली थी, जिसके बाद तत्काल डिस्पले बंद कराया गया है।

देखें वीडियो-

https://youtu.be/DW1BQHtgaeE
(वीडियो सोर्स – पत्रिका)


तकनीकी खराबी या किसी की शरारत ?
बताया गया है कि जिस डिस्प्ले पर अश्लील मैसेज प्रसारित हुआ था उसका संचालन ठेकेदार के द्वारा किया जाता है। आशंका है कि किसी तकनीकी चूक या कर्मचारियों की हरकत के कारण आपत्तिजनक मैसेज डिस्पले पर रन हो गया। रेलवे के अधिकारियों ने घटना की जांच कराए जाने की बात कही है। वहीं दूसरी तरफ कोच डिस्प्ले पर अश्लील मैसेज रन होने का वीडियो वायरल होने से रेलवे में हड़कंप मचा हुआ है। डिस्पले सिस्टम संचालित करने वाले विभाग एवं ठेकेदार से पूछताछ की जा रही है, हालांकि अधिकारी ज्यादा बात करने से परहेज कर रहे हैं। इस मैसेज की वजह से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, वहीं देश के बड़े रेल जंक्शन के डिस्प्ले पर चले मैसेज के बाद रेलवे की निगरानी एवं ठेकेदार की लापरवाही भी उजागर हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...