प्रथम ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर: उत्तर प्रदेश पुलिस ने जीते सबसे ज्यादा 12 मेडल… देशभर की पुलिस टीमों ने दिखाई दमखम; मेडल सेरेमनी में ADGP दीपांशु काबरा और SP जितेन्द्र शुक्ला हुए शामिल

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग में आयोजित प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2024-25 में वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग और योगा इवेंट का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रतियोगिता में देशभर से 33 केंद्रीय और राज्य पुलिस की टीमों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 03 गोल्ड, 05 सिल्वर, और 04ब्रोंज सहित कुल 12 मेडल अपने नाम किए, जो इस आयोजन में सबसे अधिक है।

प्रतियोगिता में अन्य पुलिस टीमों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा:

  • बीएसएफ (BSF): 03 गोल्ड, 01 सिल्वर सहित कुल 04 मेडल प्राप्त किए।
  • राजस्थान पुलिस: 02 गोल्ड, 02 सिल्वर, 02 ब्रोंज सहित कुल 06 मेडल जीते।
  • छत्तीसगढ़ पुलिस: 02 गोल्ड, 01 ब्रोंज सहित कुल 03 मेडल जीते।
  • एसएसबी (SSB): 02 गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही।
  • पंजाब पुलिस: 01 गोल्ड, 01 सिल्वर, 01 ब्रोंज सहित कुल 04 मेडल प्राप्त किए।
  • उड़ीसा पुलिस: 01 गोल्ड, 01 सिल्वर सहित कुल 02 मेडल जीते।
  • सीआरपीएफ (CRPF): 01 गोल्ड, 01 ब्रोंज सहित कुल 02 मेडल प्राप्त किए।
  • महाराष्ट्र पुलिस: 01 गोल्ड मेडल जीतने में सफलता प्राप्त की।

मेडल सेरेमनी में मुख्य अतिथि दीपांशु काबरा, एडीजीपी, पीएचक्यू रायपुर, जितेन्द्र शुक्ला पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवम दिवाकर प्रसाद सिंह, रीजनल हेड बैंक ऑफ बड़ौदा, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस प्रतियोगिता ने पुलिस कर्मियों के बीच खेल भावना और उत्साह को बढ़ावा दिया है। आयोजन में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों ने अपनी मेहनत और समर्पण का परिचय दिया, जिससे इस प्रतियोगिता को एक उच्च स्तर की सफलता मिली।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...