कांकेर। छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर जारी है। अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। आज कांकेर में रविवार देर रात दीवार गिरने से पूरे परिवार की मौत हो गई। मृतकों में तीन बेटियां और उनके माता-पिता शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के चलते हादसा हुआ है।

- हादसे के दौरान सभी लोग सो रहे थे।
- तभी घर के बीच की दीवार गिर पड़ी।
- इस दौरान मां ने छोटी बच्ची को बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन दबकर सभी की मौत हो गई।
- हादसा पंखाजूर के बांदे थाना क्षेत्र में हुआ है।
- जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत विकासपल्ली के पीवी110 निवासी परिमल मल्लिक अपनी पत्नी सुमित्रा मल्लिक और तीन बेटियों प्रतिभा (8), प्रीति (5) व श्रीति (3) साल के साथ रहता था।

- उसका पूरा मकान कच्चा है।
- बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते मकान की कच्ची दीवार देर रात गिर पड़ी।
- इसके चलते मकान का बड़ा हिस्सा पूरे परिवार पर जा गिरा।
- हादसे के दौरान सभी की दबकर मौत हो गई।
- सुबह ग्रामीणों को हादसे का पता चला तो पुलिस को सूचना दी।


- लगातार बारिश और बाढ़ के चलते प्रशासन की टीम को मौके पर पहुंचना संभव नहीं हो पा रहा था।
- प्रशासनिक अमला उफनती कोरेनार नदी को नाव से पार कर घटना स्थल पर पहुंचा है।
- इसके चलते घंटों लग गए।
- इसके बाद सभी मृतकों की पहचान की गई।

- पुलिस की टीम भी पहुंची है। परिवार में और लोगों के नहीं होने की बात कही जा रही है।
- मकान में शव के हालात देखकर ऐसा लग रहा है कि मलबा गिरने के दौरान छोटी बेटी को मां ने बचाने का प्रयास किया हो।
- वह बेटी के ऊपर ढाल बन रही हो, लेकिन दीवार की मिट्टी एक साथ गिरने के चलते न वह खुद बच सकी और न बेटी को बचा सकी।
- बेटी से लिपटे हुए ही मां की भी मलबे में दबकर मौत हो गई।

- प्रशासन की टीम ने मलबे में दबे शवों को किसी तरह से बाहर निकलवाया है
- मीडिया रिपोर्र्ट्स की माने तो हसीलदार शशिशेखर मिश्रा ने बताया कि बारिश के चलते शवों को अस्पताल तक ले जाना संभव नहीं है।
- ऐसे में डॉक्टरों को बुलाया गया है।

- सभी का गांव में ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शवों का अंतिम संस्कार होगा।
- लगातार बारिश के चलते गांव में बाढ़ जैसे हालात हैं।
- अभी तक बारिश थमी नहीं है। बताया जा रहा है कि तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है।

- वहीं स्थानीय विधायक अनूप नाग ने रायपुर से हेलीकॉप्टर मंगवाया है।
- वह हादसे वाले गांव में पहुंचेंगे।
- उनके साथ कांकेर कलेक्टर और एसपी भी मौजूद रहेंगै।

- कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
- उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार पखांजूर को पीड़ित परिवारों के लिए तत्काल आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण बनाकर सहायता करने के निर्देश दिए हैं।
