रिजल्ट LIVE: यूपी में रूझानों में भाजपा को बहुमत: 150 से ज्यादा सीटों पर भाजपा आगे, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड के CM पीछे

पांच राज्यों के नतीजे आज आएंगे। डेढ़ घंटे की मतगणना पूरी हो गई है। रूझान आने शुरू हो गए हैं। रूझानों में भाजपा को बहुमत मिल गए हैं। गोवा, उत्तराखंड और पंजाब के सीएम अपनी-अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं। उत्तरप्रदेश में शुरुआती 70 मिनट में ही भाजपा 150 सीटों पर आगे जाती दिख रही है। सपा अभी 100 के नीचे ही है। तीसरे नंबर की पार्टी बसपा दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई है। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ और करहल से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। पर, काशी विश्वनाथ सीट से भाजपा कैंडिडेट नीलकंठ तिवारी पीछे चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी बड़ी बढ़त की तरफ कदम बढ़ा रही है जबकि समाजवादी पार्टी यानी सपा पिछड़ती दिख रही है। वहीं, पंजाब में एग्जिट पोल अनुमानों के उलट आम आदमी पार्टी एकतरफा बढ़त बनाते नहीं दिख रही है। वहां उसे कांग्रेस पार्टी के साथ दो-दो हाथ करना पड़ रहा है। उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस के बीच जबर्दस्त टक्कर दिख रही है। यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर- इन पांच राज्‍यों की कुल 690 सीटों पर मतगणना चल रही है। यूपी की 403, पंजाब की 117, उत्तराखंड की 70, मणिपुर की 60 और गोवा की 40 सीटों पर डाले गए मतों की गिनती हो रही है। विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए बने रहें।

उत्तरप्रदेश: रूझानों में क्या-कुछ…
– 208 सीटों में भाजपा
– सपा को 82
– बसपा को 5
– कांग्रेस को 5
– अन्य को 2 सीटों का रूझान दिख रहा है

अखिलेश यादव ने शेर ट्वीट किया- इम्तिहान बाकी है हौसलों का, वक्त आ गया है फैसलों का। उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र के सिपाही जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें।
जसवंत नगर से शिवपाल यादव, गाजीपुर के जहूराबाद से ओम प्रकाश राजभर पीछे। फाजिल नगर से स्वामी प्रसाद मौर्य, नोएडा से राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, कुंडा से राजा भैया और रामपुर से आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आगे चल रहे हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने वाराणसी में EVM पर हुए विवाद पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनें ट्रेनिंग के लिए ले जाई जा रही थीं। गलती वाराणसी के एडीएम की थी, जिसने राजनीतिक दलों को इस ड्रिल के बारे में जानकारी नहीं दी और पार्टियों ने जानकारी न होने के चलते सवाल उठाया।
लखनऊ के सरोजिनी नगर से भाजपा कैंडिडेट राजेश्वर सिंह ने बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी और वो खुद एक लाख वोटों से जीतेंगे।

Exit mobile version