भिलाई के 5 स्टूडेंट्स BARC में बनेंगे साइंटिस्ट: इंटरव्यू के लिए सलेक्ट होने वाले 99 में से 5 हमारे भिलाई से…I-Gate से पढ़ाई कर दिए एग्जाम और मिल गई सफलता

भिलाई। भिलाई के छात्रों ने एक बार फिर अपने हुनर का लोहा मनवाया है। एजुकेशन हब भिलाई के छात्रों ने BARC(भामा एटॉमिक रिसर्च सेंटर) की परीक्षा में बेहतर रिजल्ट लाकर अपना जलवा कायम रखा है। भिलाई शहर के 5 छात्रों का चयन BARC के लिए हुआ है। GATE की तैयारी कराने वाली भिलाई की प्रतिष्ठित संस्थान I-Gate से इन छात्रों ने तैयारी की है। आपको बता दें कि BARC के लिए 99 स्टूडेंट्स का सलेक्शन हुआ है। इनमें से 5 स्टूडेंट्स भिलाई से हैं, सभी I-Gate के छात्र हैं।

BARC में साइंटिस्ट बनने के लिए लिखित परीक्षा छात्रों ने पास कर ली है। इंटरव्यू के लिए कॉल भी आ गया है। अब ये छात्र इंटरव्यू फाइट कर साइंटिस्ट बनकर अपने सपनों को साकार करेंगे।

I-Gate भिलाई के डायरेक्टर सिद्धार्थ शुक्ला कहते हैं, BARC में इंटरव्यू के लिए सलेक्ट होने वालों में स्वामिल जैन, यमन साहू, आकाश कुमार साहू, अद्वैत श्रीवास्तव तथा वैभव सोनी हैं। यह हमारे लिए बहुत ही गर्व का विषय है।

इस चयन की प्रतीक्षा सूची की पुष्टि बीती रात को हुई। हर वर्ष निरंतर आई-गेट के छात्रों का देश की नवरत्न मानी जाने वाली संस्थाओं जैसे बार्क (BARC), इसरो (ISRO), डी.आर.डी.ओ. (DRDO), आई.ओ.सी.एल. (IOCL), एन.टी.पी.सी. (NTPC) के आलावा दुनिया की तमाम बड़ी एवं नामी गिरामी संस्थाओं जैसे गूगल (GOOGLE), याहू (YAHOO), अमेजन (AMAZON), फ्लिपकार्ट (FLIPKART), वॉलमार्ट (WALLMART) एवं अन्य में भी चयन हुआ है।

I-Gate के डॉयरेक्टर एवं फैकल्टी सिद्धार्थ शुक्ला जी ने छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाये देते हुए कहा, हर वर्ष बार्क, इसरो, डी.आर.डी.ओ. के साथ साथ पी.एस.यू.(सी.एस.) PSU (C.S.) का स्कोप बढ़ता ही जा रहा है। विगत वर्षों में I-Gate के विभिन्न छात्रों का इ.सी.आई.एल. (ECIL) और सी.एस.ई.बी. (CSEB) में चयन हुआ है

सभी छात्र सफलता पूर्वक अपनी-अपनी जवाबदारी का निर्वाहन कर रहे हैं। BARC 2022 में सफल छात्रों में से स्वामिल जैन ने कहा कि, I-Gate कोचिंग से मिलने वाली गाइडेंस, मोटिवेशन और रेगुलर, टेस्ट सीरीज सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है। यमन साहू ने अपनी सफलता के लिए कोचिंग के टीचर एवं डॉयरेक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का धन्यवाद किया।

सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा की आई गेट पिछले 17 वर्षों से लगातार बेहतर सर्विस दे रहा है। हर वर्ष कंप्यूटर साइंस एवं आई.टी. के क्षेत्र में नया कीर्तिमान हासिल कर रहा है। संस्था की स्थापना के बाद प्रतिवर्ष कोचिंग के छात्रों का प्रदर्शन बेहतर हुआ है।

इसी परम्परा को जारी रखते हुए इस वर्ष संस्था से एक साथ 5 छात्रों को बार्क (BARC) द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा-2022 में सफलता प्राप्त हुई है। हम अगले चरण के साक्षात्कार में सभी छात्रों के सफल होने की कामना करते हैं।