छत्तीसगढ़: छात्राओं की बिगड़ी तबीयत: नर्सिंग कॉलेज की 25 छात्राओं को फूड प्वाइजनिंग… मेडिकल कॉलेज में भर्ती

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में नर्सिग कॉलेज के 25 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई है। वही छात्राओं को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इतना ही नही 19 छात्राओं को छुट्टी दे दी गई है, 6 का अस्पताल में इलाज जारी। शुरुआती जाँच में बताया जा रहा है की तबीयत खराब होने की वजह फूड प्वाइजनिंग, तेज गर्मी हो सकती वही अस्पताल प्रबंधक मामले की जांच करने में लगा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सृष्टि नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल में 45 छात्राएं रहती हैं। इनमें से 25 की सोमवार को तबीयत बिगड़ गई। एक साथ इतनी छात्राओं को उल्टी और बीमार होते देख कॉलेज में हड़कंप मच गया। उन्हें तत्काल ही मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद 19 छात्राओं को छुट्‌टी दे दी गई। हालांकि अभी भी 6 छात्राएं अस्पताल में भर्ती हैं।

बताया जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग के कारण छात्राओं की तबीयत बिगड़ी है। अस्पताल प्रबंधन भी इस बात को स्वीकार कर रहा है, लेकिन पूरी तौर पर नहीं। कॉलेज के उप प्राचार्य प्रदीप चंद्र ने बताया कि रविवार को छात्राएं घूमने के लिए गई थीं। तेज धूप के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है। हालांकि फूड प्वाइजनिंग भी हो सकता है। हमने मेस चेक किया है। वहां ताजा खाना ही बन रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...