छत्तीसगढ़ में 12 साल के बच्चे ने किया दुष्कर्म: आम नहीं तोड़ पा रही थी 7 साल की बच्ची… पड़ोस में रहने वाले लड़के ने आम का लालच देकर ले गया अपने घर और किया रेप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 7 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। और ये दुष्कर्म 12 साल के लड़के ने किया है। बताया जा रहा है की बच्ची पेड़ से आम तोड़ने की कोशिश कर रही थी। यह देख आरोपी बच्चा उसे आम देने का लालच देकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची जब रोते हुए खून से सनी अपने घर पहुंची तो मामला सामने आया। इसके बाद बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, देव नगर गांव में कुछ बच्चे घर के बाहर आम के पेड़ के नीचे ही खेल रहे थे। इस दौरान वहां रहने वाली 7 साल की बच्ची आम तोड़ने का प्रयास करने लगी, लेकिन कामयाब नहीं हो पा रही थी। यह देखकर पड़ोस में रहने वाले 11 साल के बच्चे ने उसे आम का लालच दिया। उससे कहा कि घर में आम रखा है, चलो देता हूं। इस पर बच्ची उसके साथ चली गई।

लड़का अपने साथ बच्ची को लेकर घर के पीछे मवेशी बांधने वाली जगह ले गया और वहां आम देकर दुष्कर्म किया। किसी तरह बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची तो परिजनों ने देखा कि उसके खून बह रहा था। पूछताछ में मामला सामने आया। इस पर परिजन बच्ची को स्थानीय अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने आरोपी बच्चे को पकड़ लिया है। फिलहाल बच्चे ने ऐसा कैसे किया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस को आशंका है कि मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखने के चलते बच्चे ने ऐसा करने का प्रयास किया होगा। ऐसे में पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी है कि बच्चे के हाथ से मोबाइल दूर रखें। अगर बच्चा मोबाइल लिए हुए है तो उसकी निगरानी करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बर्गर खाने के चक्कर में चली गई जान: गर्लफ्रेंड...

बर्गर खाने के चक्कर में चली गई जान इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के कराची शहर में एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के बेटे ने एक सत्र...

CG में भीषण सड़क हादसा: रोड के किनारे खड़ी...

CG में भीषण सड़क हादसा जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गयी है।...

CG ब्रेकिंग: चुनाव के दौरान चली गोली… प्राथमिक स्कूल...

चुनाव के दौरान चली गोली गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां चुनाव ड्यूटी में तैनात एक जवान ने आत्महत्या...

CG के पूर्व मंत्री के करीबी पर लगा लाखों...

भिलाई। भिलाई में कांग्रेस नेता पर नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोप लगा है। कांग्रेस नेता का नाम अमन‌दीप सोढ़ी है। जिन...

ट्रेंडिंग