बेलौदी में फूड पाइजनिंग का कहर, महिला की मौत से मचा हड़कंप

दुर्ग। पाटन क्षेत्र के बेलौदी गांव में फूड पाइजनिंग के मामले ने अब गंभीर रूप ले लिया है। गाड़ाडीह अस्पताल में भर्ती एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि गांव में बीमार लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक 40 से अधिक ग्रामीण प्रभावित बताए जा रहे हैं। मृतका की पहचान सरस्वती निषाद के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, सरस्वती निषाद को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अनुसार उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था और अस्पताल से छुट्टी देने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और हार्ट अटैक जैसे लक्षण सामने आए। डॉक्टरों का कहना है कि अचानक कार्डियक अटैक आने से महिला की मौत हुई है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

बताया जा रहा है कि शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही यह स्पष्ट होगा कि मौत फूड पाइजनिंग, संक्रमण या किसी अन्य वजह से हुई है।

गौरतलब है कि बेलौदी गांव में पिछले दो दिनों से कै-दस्त का प्रकोप फैला हुआ है। बाजार में गुपचुप खाने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई। प्रभावित लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप लगाकर इलाज और सर्वे कार्य में जुटी हुई है।

इधर महिला की मौत के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। ग्रामीणों में भय और नाराजगी का माहौल है, वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...