पहली बार कोई सीएम बस्तर कैंप में रुके : मुख्यमंत्री साय ने बस्तरिया बटालियन कैंप में बिताई रात, जवानों का बढ़ाया हौसला

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय इन दिनों बस्तर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के साथ कैंप में रात बिताई। साय ऐसा करने वाले प्रदेश के पहले सीएम हैं। बस्तरिया बटालियन कैंप सेड़वा में सीएम साय सोमवार की रात जवानों के साथ रुके और सुरक्षा बलों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया।

बता दें कि नक्सल विरोधी मोर्चे पर छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र सरकार की मंशा के अनुसार प्रभावी कार्रवाई करते हुए निर्णायक बढ़त हासिल की है। इस अभियान में राज्य पुलिस के साथ ही सीआरपीएफ, बीएसफ, आईटीबीपी एवं अन्य केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवान योजनाबद्ध तरीके से जुटे हुए हैं। बस्तर इलाके में इसके सकारात्मक परिणाम भी दिख रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में साय सरकार के आने के बाद नक्सलियों के खिलाफ अभियान में तेजी आई है। 10 महीने में बस्तर संभाग के अंदरूनी एवं सीमावर्ती क्षेत्र में 30 मुठभेड़ हुई, जिनमें 5 डीकेएसजेडसी, 10 डीवीसी, 35 एसीएम स्तर के कैडर सहित कुल 197 माओवादी मारे गए हैं। इस दौरान राज्य सरकार ने नक्सलियों के लिए आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास योजना शुरू की है। इससे प्रभावित होकर 740 से अधिक माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। हिंसा छोड़कर अब वे सामान्य जीवन जी रहे हैं।

बस्तरिया बटालियन में 712 स्थानीय

बस्तर क्षेत्र के युवाओं को अपने क्षेत्र की रक्षा में भागीदारी के लिए केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल 2017 को बस्तरिया बटालियन 241 वाहिनी सीआरपीएफ गठित की। भर्ती प्रक्रिया एवं प्रशिक्षण के बाद 15 जून 2018 को बस्तर के सेड़वा गांव में वाहिनी का मुख्यालय स्थापित किया गया। 712 बस्तरिया बटालियन में 234 महिला बल हैं। ये सभी दक्षिण बस्तर के मिनपा, डूब्बामरका, कोंडापल्ली, तुमालपाड़, टेकलगुडेम एवं पूवर्ती जैसे क्रिटिकल बेस कैंपों में सीआरपीएफ, कोबरा, डीआरजी, एसटीएफ बस्तर फाइटर के साथ तैनात हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...