दुर्ग में वन विभाग का बड़ी कार्रवाई: अवैध कोयला भट्टा का हो रहा था संचालन, दो टन कोयला मिला, लिया ये एक्शन… फारेस्ट डिपार्टमेंट द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान जारी

दुर्ग। दुर्ग जिले में वन विभाग ने अवैध कोयला भट्टा के खिलाफ बड़ी कारवाई की है। राज्य में वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान निरंतर जारी है।इसी कड़ी में आज 10 मई को वनमंडलाधिकारी दुर्ग शशिकुमार के निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा पाटन तहसील अंतर्गत ग्राम घुघुवा, गबराखार में अवैध कोयला भट्टा संचालन पर त्वरित कार्रवाई की गई।

वन विभाग के टीम द्वारा इसकी सूचना मिलते ही मौका निरीक्षण किया गया, जहां टीम को अवैध आरा मशीन फ्रेम तथा दो नग आरा पट्टी सहित गिरी नामक व्यक्ति के जमीन पर अवैध रूप से पांच कोयला भट्टों का संचालन होना पाया गया। वहां मौके पर लगभग दो टन कोयला का भण्डारण होना भी पाया गया। इसमें वन अपराध के प्रकरण दर्ज कर विधिवत् रूप से कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...