BJYM के पुर्व मंडल अध्यक्ष शुभम ने भिलाई निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; कैम्प मे सड़क और मदर टेरेसा नगर मे सीवरेज लाइन से रहवासियों को हो रही है तकलीफ… आयुक्त ने दिया आश्वाशन

भिलाई। भाजयुमो के पुर्व मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह ने कैम्प की अनेक समस्याओ को लेकर निगम आयुक्त और जोन आयुक्त से मुलाकात की। शुभम सिंह ने बताया की उन्होने 8 सूत्रीय मांगो को लेकर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। जिसमे सबसे महत्वपूर्ण मांग कैम्प मे सड़क निर्माण और मदर टेरेसा नगर मे सीवरेज लाइन की समस्या है।

शुभम सिंह ने कहा की लगातार कैम्प के विकास के लिए युवा मोर्चा सड़क की लङाई लङ रही है, युवा मोर्चा के 2 बार जोन कार्यालय घेराव के बाद जलेबी चौक से सुभाष चौक तक के सड़क निर्माण की स्वीकृति निगम ने दे दी लेकिन अब भी कई महत्वपूर्ण मांग रह गई है और अगर निगम ने 30 दिन के अंदर कैम्प की सड़क और सीवरेज की समस्या का हल नही किया तो युवा मोर्चा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

निगम आयुक्त ने युवा मोर्चा के नेताओ को आश्वासन दिया की सड़क की मरम्मत या निर्माण बरसात से पहले करवा देंगे और सीवरेज लाइन की समस्या के लिए जोन कमिश्नर से चर्चा कर हल निकाल लिया जाएगा। ज्ञापन देने प्रमुख रुप से अमित सिंह, सूर्या तिवारी, श्याम जायसवाल, साई कुमार, मोहित गहलोत , धर्मेंद्र सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...

साय कैबिनेट की बैठक: किसानों, कर्मचारियों और राज्य के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।...

भिलाई निगम आयुक्त ने निर्माणाधीन उद्यान: नाला सफाई और...

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा क्षेत्र के जोन क्रं. 01 नेहरू नगर, वार्ड क्रं. 02 जुनवानी दीनदयाल कालोनी, स्मृति नगर और त्रिवेणी नगर में उद्यान...

दुर्ग पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 167...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 29-30 जून की रात जिलेभर में स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सभी...