अहिवारा के पूर्व छाया विधायक गिरफ्तार: करोड़ों के ठगी मामले में महाराष्ट पुलिस ने की कार्रवाई

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व छाया कांग्रेस विधायक एवं बीएसपी कर्मी अशोक डोंगरे को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपी रिसाली निवासी है। एक ठगी के मामले में महारष्ट्र पुलिस गुरुवार को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर गई है। भिलाई नगर टीआई राजेश साहू ने बताया कि बीएसपी कर्मी अशोक डोंगरे पर ठगी का आरोप है। जिसे पकड़ने महाराष्ट्र की पुलिस थाने पहुची थी। बल उपलब्ध कराया गया।

गौरतलब है की अशोक डोंगरे के उपर एनजीओ के नाम पर ठगी करने का आरोप है। महारष्ट्र पुलिस के आने की जानकारी लगने के बाद अशोक अपने रिस्तेदार के यह छिपा हुआ था। भिलाई नगर पुलिस के साथ महाराष्ट्र पुलिस के जवानों ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। अशोक डोंगरे पांच साल पहले भिलाई तीन में निवास करता था। अब रुआ बंधा एरिया में निवास करता है।