छत्तीसगढ़ में ACB की आज दूसरी बड़ी कार्रवाई: वनपाल को घुस लेने के मामले में किया गया अरेस्ट…आडियो हुआ था वायरल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में आज एसीबी ने दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। गरियाबंद में जनपद पंचायत के CEO (डिप्टी कलेक्टर) के बाद बिलासपुर में वनपाल ( फारेस्ट गॉर्ड ) को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है की आरोपी का घुसखोरी मामले में आडियो वायरल हुआ था जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। एन्टी करप्शन ब्यूरो एवं राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा छत्तीसगढ़ में लगातार करप्शन के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है।

इस प्रकार है मामला :-
पार्थी सत्यवत प्रधान पिता बाबू प्रधान 23 वर्ष निवासी सत्या फर्नीचर्स उसलापुर ब्रिज के पास बिलासपुर के द्वारा 3 अक्टूबर को एसीबी में फॉरेस्टर गजेन्द्र गौतम पिता- राम प्रताप गौतम उम्र-45 वर्ष सी. सी. एफ/ उड़नदस्ता बिलासपुर के विरुद्ध इस आशय की शिकायत की गयी कि 29.09.2022 को सी. सी एफ उडनदस्ता में तैनात फॉरेस्टर गजेन्द्र गौतम प्रार्थी के फर्नीचर की दुकान में आकर लाइसेस को लेकर पूछताछ की और रेनुअल नहीं कराने पर रिश्वत 50,000, रूपये की मांग की।

जिस संबंध में प्रार्थी द्वारा मौके पर उपस्थित गवाह से रकम उधार लेकर गजेन्द्र गौतम को 33,800 रूपये दिये गये। गजेन्द्र गौतम द्वारा रिश्वत की रकम 50,000/- रूपये में से शेष रकम 16.200/- रूपये की प्राप्ति हेतु दिनांक 03 10:2022 को पुन फर्नीचर दुकान आकर तकादा करने पर प्रार्थी द्वारा एसीबी में शिकायत की गयी।

शिकायत के सत्यापन पर से प्रार्थी द्वारा आरोपी गजेन्द्र गौतम फॅरिस्टर के द्वारा बतौर रिश्वत 50,000/- रूपये की मांग करना जिस पर से प्रार्थी से 33,800/- रूपये रिश्वत के रूप में प्राप्त करना तथा शेष रिश्वती रकम 16.200 रुपये के लिए प्रार्थी से तकादा करना सही पाये जाने पर एसीबी बिलासपुर टीम के द्वारा गजेन्द्र गौतम फॉरस्टर के विरूद्ध अपराध क्रमांक 17 / 2022 धारा 7(क) अनि अधि पंजीबद्ध किया जाकर उक्त आरोपी को आज को विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...