पूर्व मुख्यमंत्री गिरफ्तार: भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हुए Ex सीएम, विरोध में सड़क पर उतरे पार्टी कार्यकर्ता, देखिए VIDEO

भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हुए Ex सीएम

नेशनल डेस्क। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार के आरोपों पर शनिवार (9 सितंबर 2023) की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया. आंध्र प्रदेश पुलिस के अधिकारी ने यह जानकारी दी. तेदेपा प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद से उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं.

तेलुगु देशम के नेताओं ने नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ तिरुपति के अन्नपूर्णा सरुकुलु केंद्र में टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. नायडु के बेटे नारा लोकेश ने अपने पिता की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया है. वहीं नायडू ने कहा, ‘मैंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है. सीआईडी ने बिना किसी उचित जानकारी के मुझे गिरफ्तार कर लिया और मैंने उनसे सबूत दिखाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने सबूत दिखाने से इनकार कर दिया और मेरी भूमिका के बिना मेरा नाम एफआईआर में जोड़ दिया.’

पूर्व सीएम की गिरफ्तारी पर क्या बोली सीआईडी?
आंध्र प्रदेश के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सीआईडी ने आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम को सुबह करीब छह बजे नंदयाल शहर के ज्ञानपुरम स्थित आर के फंक्शन हॉल से गिरफ्तार किया. नायडू को दिए गए नोटिस में सीआईडी ​​की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के पुलिस उपाधीक्षक एम धनुंजयुडु ने कहा, ‘आपको सूचित किया जाता है कि आपको सुबह छह बजे नंदयाल शहर के ज्ञानपुरम स्थित मूलसागरम के आवास आर के फंक्शन हॉल से गिरफ्तार कर लिया गया है और यह एक गैर-जमानती अपराध है.’

किन धाराओं में गिरफ्तार हुए पूर्व सीएम
नोटिस के मुताबिक, नायडू को धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी) और 465 (जालसाजी) सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है. नोटिस के अनुसार, आंध्र प्रदेश सीआईडी ​​ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराएं भी लगाई हैं. अधिकारियों ने बताया कि नायडू को नोटिस दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 50 (1) (2) के तहत दिया गया था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...