मोशन भिलाई में वैदिक मैथ्स पर वर्कशॉप: तेज कैलकुलेशन के साथ सिखाई जा रही है कई खूबियां… “करियर की बात मोशन के साथ” सीजन 2 को लेकर ये अपडेट; पढ़िए डिटेल्स

भिलाई मोशन इंस्टीट्यूट भिलाई में तीन दिवसीय वैदिक मैथ्स का वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। इसके पहले दिन 7 सितंबर और दूसरे दिन 8 सितंबर को स्टूडेंट्स भिलाई के सेंटर से डायरेक्ट कोटा से ऑनलाइन क्लास के द्वारा इस वर्कशॉप में जुड़े। आपको बता दें, इस वर्कशॉप का आयोजन पूरे भारत में जहां-जहां मोशन इंस्टीट्यूट है वहां क्लास 6th से क्लास 10th तक के बच्चों के लिए आयोजन किया गया है। वेदिक मैथ्स के द्वारा स्टूडेंट्स कोतेजी से कैलकुलेशन करना सिखाया जाता है और साथ ही कॉम्पिटेटिव एक्जाम जैसे JEE और NEET में इससे उन्हें मदद मिलती है। आपको बता दें, मोशनइंस्टिट्यूट के डायरेक्टर नितिन विजय (NV सर) है। जिससे प्रेरित होकर कोटा फैक्ट्री वेब सीरीज के जीतू भैया का किरदार लिया गया है।

हर महीने होते है वर्कशॉप
मोशन भिलाई के डायरेक्टर नितिन पंड्या द्वारा यह सफल आयोजन करवाया जा रहा है। डायरेक्टर नितिन पंड्या ने बताया कि, मोशन हर महीने एक वर्कशॉप आयोजित करता है। जो की सिलेबस से हटकर होती है। बच्चों के वेलफेयर डेवलपमेंट को ध्यान रखते हुए यह वर्कशॉप आयोजित की जाती है। इसके साथ ही आने वाले समय में स्ट्रेस मैनेजमेंट को लेकर भी वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। आज के दौर में बच्चों को ये बताना सिखाना बहुत जरुरी है कि कैसे स्ट्रेस हैंडल किया जाए।

“करियर की बात मोशन के साथ” सीजन 2 का आगाज
मोशन के रीजनल बिजनेस हेड छत्तीसगढ़ संजय अशतकर ने जानकारी देते हुए बताया कि, “करियर की बात मोशन के साथ” सीजन 2 का भी आगाज हो चुका है। जहां अलग-अलग स्कूलों में जाकर स्टूडेंट को उनके गोल चुनने में मदद करने के उद्देश्य से खास एग्जाम मोशन टैलेंट सर्च एग्जाम (MTSE) के द्वारा उनको पर परखा जाता है और उनके सही करियर चुनाव में मदद की जाती है। “करियर की बात मोशन के साथ” सीजन 2 एक अगस्त से शुरू हुआ है। जिसमें सरकारी स्कूल से लेकर प्राइवेट स्कूल में इवेंट किया जा रहा है।

हर सेंटर में कोटा की फैकल्टी
मोशन पूरे भारत में एक ऐसा इंस्टिट्यूट है जो JEE और NEET एग्जाम की बच्चों को तैयारी कराता है। जहां कोटा के ही फैकल्टी हर केंद्र में जाते हैं। पूरे भारत के 84 सिटी में मोशन इंस्टीट्यूट है और 93 परसेंटेज पास परसेंटेज है। भिलाई में मोशन के तीन सेंटर है। पहला सेंटर रिसाली दूसरा सेण्टर नेहरू नगर यह दोनों फाउंडेशन कोर्स के लिए है और वहीं सीनियर सेंटर सिविक सेंटर में है। इन सभी सेंटरों के डायरेक्टर नितिन पंड्या है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बाल संप्रेक्षण गृह से 11 बाल अपचारी फरार, हत्या,...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार शाम 11 बाल अपचारी फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप...

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...