बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में पूर्व MLA नीलिमा टेकाम का निधन, लंबे समय से थी तबियत खराब… CM बघेल ने जताया शोक; पहली बार में बनी थी विधायक

बालोद, रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की महिला नेत्री एवं पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम का निधन हो गया। नीलिमा टेकाम पूर्व विधायक स्व. लाल महेंद्र टेकाम की पत्नी थी। नगर के राजा परिवार की बहु थी नीलिमा टेकाम जिसका स्वस्थ लंबे समय से खराब चल रहा था, जिनका इलाज चल रहा था। आज उनके निधन से बालोद जिले समेत भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है। आज सुबह उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ी और उन्हें सरकारी अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

CM बघेल ने जताया शोक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डौंडीलोहारा विधानसभा की पूर्व विधायक नीलिमा टेकाम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने टेकाम के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

पहली बार में बनी थी विधायक
नीलिमा टेकाम पर भाजपा में विश्वास जताते हुए पहली बार डौंडीलोहारा विधानसभा का 2008 में प्रत्याशी बनाया और नीलिमा टेकाम ने भाजपा के मंसूबो पर खरा उतरते हुए भाजपा के टिकट से विधानसभा में जीत दर्ज की थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

स्वामी आत्मानंद कॉलेज दुर्ग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संदीप...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट खोज करने के लिए दिया जाने वाला छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक अवार्ड 2025 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम...

RTE से एडमिशन में गड़बड़ी, दाखिले से वंचित हुए...

बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब और जरूरतमंद बच्चों को स्कूलों में दाखिले में हो रही गड़बड़ियों को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी...

CG में पूरे परिवार ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर...

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा (ख) गांव में एक परिवार की दिल दहलाने वाली कहानी सामने आई है। 14 साल से...

उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, सरकार ने तीन...

रायपुर। तीन महीने का राशन पाने के लिए कतार में लगे लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने 7 जुलाई तक...