CG – पति-पत्नी की मिली लाश: पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी, हत्या और सुसाइड का कारण अज्ञात

पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पति-पत्नी की मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है की पहले पति ने पत्नी की हत्या की उसके बाद खुद ने भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच कर रही है। मामला कुकदुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, थाना कुकदुर के ग्राम अमलीटोला बदना में राम सिंग मरावी पत्नी सरोज बाई मरावी के साथ रहता था। घटना के समय दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि राम सिंग ने पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी मिलने के बाद एफएसएल और थाना पुलिस मौके पर पहुंचे।

शव को पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतक ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया और इसके पीछे का कारण क्या था। इसकी जांच पुलिस कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...