CG ब्रेकिंग – छूही खदान में बड़ा हादसा: खुदाई के दौरान मिट्टी धसकने से चार लोगों की मौत… कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी… और भी लोगों के दबे होने की आशंका

खुदाई के दौरान मिट्टी धसकने से चार लोगों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जिले के बंजारीडांड के मौहारी पारा रोड लोहरिया नदी में छूही माटी खुदाई के समय मिट्टी धंसने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर है। हादसे में अबतक चार लोगों के शव बरामद हुए हैं। फिलहाल रेस्क्यू आपरेशन जारी है। यह हादसा खड़गवा थाना क्षेत्र का है। पुलिस बल मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक,खड़गवा विकासखंड स्थित बंजारीडांड के मौहारी पारा रोड लोहरिया नदी में आज शाम छह बजे छूही माटी खुदाई का काम किया जा रहा था। इस दौरान अचानक मिट्टी धंस गई और काम करने वाले मजदूर उसमे धंस गए। घटना में 4 की मौत हो गई है, जिनका शव बरामद कर लिया गया है। कुछ और लोग भी इस हादसे में दब गए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। जेसीबी से रेस्क्यू कार्य चालू है और भी शव बरामद होने की आशंका है। मृतकों के शवों को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल बैकुंठपुर भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...