कुल्हाड़ी से मारकर 4 लोगों की हत्या: पति-पत्नी के साथ दो मासूम बच्चों को भी मार डाला…दुर्ग SP संग फॉरेंसिक टीम मौके पर

  • पति-पत्नी और दो बच्चों की हत्या से मचा हड़कंप
  • दुर्ग एसपी मौके पर पहुंच रहे
  • कुम्हारी के पास अकोला गांव की घटना
  • पुलिस कर रही मौके की जांच
  • थोड़ी देर में क्लियर हो पाएगा पूरा घटनाक्रम
  • आखिर हत्या किसने और क्यों की?
  • इन सवालों के जवाब जल्द मिलेंगे
  • कुम्हारी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

भिलाई। दुर्ग जिले के कुम्हारी के पास अकोला गांव से बड़ी खबर है। एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या की खबर आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच के लिए रवाना हो चुकी है। खुद एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव मौके पर पहुंच गए हैं।


सिर पर कुल्हाड़ी मारकर एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची कुमारी पुलिस ने विवेचना शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मुरमुंदा के पास ग्राम अकोला में बाड़ी किराए में लेकर काम करने वाले पति भोलानाथ यादव 28 वर्ष, पत्नी  नैना यादव 25 वर्ष, दो बच्चों में मुक्ता आप प्रमोद की निर्गम हत्या की गई है।

घटनास्थल पर फॉरेंसिक की टीम डॉग स्कॉर्ड, एसपी अभिषेक पल्लव समेत पुलिस के सभी अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार उड़ीसा के रहने वाला था।

इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं…

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...