पार्षद से 15 लाख की ठगी: खुद को बताया स्वास्थ्य मंत्री का खास और पार्षद को ही लगा दिया लाखों का चूना…दुर्ग पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, एक अब भी फरार

भिलाई। मंत्री और अधिकारियों के नाम पर रौब दिखाकर ठगने का कारोबार जारी है। आए दिन नौकरी लगाने के नाम ठगी होती है। लोग न्यूज में ये सब देखते हैं, बावजूद झांसे में आ जाते हैं। दरअसल, झांसे देने की कला में भी ये आरोपी माहिर होते हैं।

तभी तो ये किसी को नहीं छोड़ते। इस बार जिनकी बातें हम करने वाले हैं वो कोई आम नागरिक नहीं। जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि है, जिन्हें आरोपियों ने चूना लगा दिया। वो भी 15 लाख रुपए का चूना। मामले में शिकायत दर्ज कराने के बाद एफआईआर हुई और अब आरोपी पकड़ा गया। एक अब भी फरार है।

पूरा मामला क्या है, उसे ऐसे समझिए
जामुल पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ धारा 420,34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। जामुल टीआई गौरव पाण्डेय ने बताया कि 7 माह पूर्व संतराम वर्मा ने नगर पालिका परिषद जामुल के पार्षद रामदुलार साहू उर्फ गुल्ली से नर्स पद के लिए नौकरी लगाने के नाम पर 15 लाख रुपए लिया था। जिसकी शिकायत पार्षद ने पुलिस से की थी। पुलिस ने संतराम वर्मा ,दुष्यंत वर्मा समेत अन्य पर कार्रवाई कर आरोपियों की तलाश में जुटी रही।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस संतराम वर्मा को रविवार को साइबर सेल की मदद से लोकेशन राजनांदगांव मिलने पर टीम भेजकर उसे पकड़ा गया। वहीं फरार दुष्यंत वर्मा का लोकेशन दिल्ली मिला है। जिसकी भी गिरफ्तारी जल्द होने की संभावना जताई जा रही है।

संतराम को जब जामुल पुलिस की टीम पकडने पहुंची तब राजनांदगांव स्थित निवास में छिपकर बैठा हुआ था। पार्षद ने बताया कि अपने पुत्र और भांजी के लिए रुपये दिया था। उसने बताया कि से संतराम ने उसे स्वास्थ्य मंत्री से खासी पहचान होने का झांसा देकर रुपये लिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नेहरू नगर भेलवा तालाब परिसर में फिटनेस के साथ-साथ...

भिलाई। भिलाई नेहरू नगर भेलवा तालाब में हर रविवार की तरह आज भी क्रेज़ी 36 भारत विकास परिषद, हैप्पी ग्रुप के सदस्य जो वहां...

विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर-5 कार्यालय में जनता से...

भिलाई नगर। भिलाई नगर क्षेत्र के विधायक देवेंद्र यादव ने शनिवार को सेक्टर-5 स्थित अपने विधायक कार्यालय में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु जनता से...

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर दुर्ग...

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह...

BSP टाउनशिप CGM से मिले विधायक देवेंद्र: जनता की...

भिलाई। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र यादव ने आज बीएसपी के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र की जनता को मिल...

ट्रेंडिंग