कैंप की दुकान में राशन फर्जीवाड़ा!…पहले हितग्राहियों के कार्ड ट्रांसफर किए फिर मृतकों के नाम से भी निकालते रहे राशन, कलेक्टर से कंप्लेन के बाद जांच शुरू

भिलाई। राशन में फर्जीवाड़े की शिकायत आम है। राशन के नाम पर फर्जीवाड़े को अंजाम देने का आरोप अक्सर दुकान संचालक पर लगता है। ताजा मामला भिलाई के कैंप-2 की दो दुकानों का है। जिसकी शिकायत खाद्य नियंत्रक से हुई। अब मामले की जांच शुरू हो गई है।

शिकायकर्ता उमेश शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया है कि, दुकान संचालक सुनील अग्रवाल ने मनमाने तरीके से 7 राशन कार्ड को अपनी दुकान में ट्रांसफर करा लिया। यही नहीं, मृत हो चुकी हितग्राही के नाम से भी फर्जी तरीके से राशन का आहरण खुद ही कर रहे हैं।

शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि इस मामले में दुकान संचालक ने नगर निगम और खाद्य विभाग के स्टाफ के साथ मिलकर मिलीभगत को अंजाम दिया है। इसकी जांच होनी चाहिए। शिकायकर्ता ने बताया है कि दुकान आईडी नंबर-431004184 से 7 राशन कार्ड को दुकान नंबर-431004066 पर ट्रांसफर किया गया है।

वहीं कार्ड नंबर- 22378254285 सरिता भिलाई की रहने वाली नहीं है। उनके नाम से राशन आहरण हो रहा है। मिलन चौक कैंप-2 की रहने वाली ज्योति कुंवर को भी राशन दिया जा रहा है। जबकि, उसकी मौत तीन साल पहले हो चुकी है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि ऑपरेटर के साथ मिलकर फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया है।

निगम के जोन-1 के कई स्टाफ इसमें संलिप्त हैं। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की है। इस पूरे प्रकरण पर फूड कंट्रोलर सीपी दीपांकर का कहना है कि, शिकायत मिली है। इसकी जांच जारी है। एनआईसी की टीम यह पता करने में लगी है कि आखिर सात राशन कार्ड का ट्रांसफर एक दुकान से दूसरे दुकान में कैसे हुआ? जो शिकायत सामने आई है, उस आधार पर जांच जारी है।

वहीं इस मामले में सुनील अग्रवाल पर आरोप लगा है। उन्होंने अपने पक्ष में कहा है कि, सारे आरोप गलत है। शासन के नियमों के अनुसार राशन का वितरण किया जा रहा है। किसी प्रकार की धांधली नहीं है। जो शिकायत किए हैं वो खुद ही पहले दुकान चलाते थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...